ये एग्जिट पोल बता रहा है इन तीन दिग्गज हस्तियों की हार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, केंद्र में एनडीए सरकार की वापसी हो सकती है। अधिकांश एग्जिट पोल बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बात करें अलग-अलग सीटों की तो, कई हाईप्रोफाइल सीटों के परिणामों पर देशभर की नजरें हैं। फिल्मों से राजनीति में आए प्रकाश राज, फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इन तीनों सीटों के चुनाव परिणाम को लेकर हर कोई उत्सुक है। आइए जानते हैं कि चुनाव परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल में इन तीन हॉट सीटों पर जीत-हार को लेकर क्या अनुमान लगाए जा रहे हैं।

उर्मिला मातोंडकर की हो सकती है हार

उर्मिला मातोंडकर की हो सकती है हार

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से है, जो महाराष्‍ट्र की मुंबई उत्‍तर सीट से वर्तमान सांसद भी हैं। इस सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान हुआ था। NEWS18-IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर बीजेपी के गोपाल शेट्टी जीत दर्ज कर सकते हैं। गोपाल शेट्टी ने इस सीट पर 2014 में भी जीत दर्ज की थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान गोपाल शेट्टी ने इसी सीट पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम को 4,46,582 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी।

भोपाल से हार सकते हैं दिग्विजय सिंह

भोपाल से हार सकते हैं दिग्विजय सिंह

अगर बात करें, भोपाल के हाईप्रोफाइल मुकाबले की तो, यहां मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी ने इस सीट से प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं और हाल ही में उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। NEWS18-IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हार का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि भोपाल की इस सीट पर कांग्रेस 35 सालों से जीत के लिए तरस रही है। आखिरी बार पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव में केएन प्रधान ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद से आज तक बीजेपी के उम्मीदवार ही भोपाल से जीतते आ रहे हैं।

प्रकाश राज को बेंगलुरु सेंट्रल में मिल सकती है हार

प्रकाश राज को बेंगलुरु सेंट्रल में मिल सकती है हार

उर्मिला मातोंडकर के अलावा एक और फिल्मी हस्ती चुनाव मैदान है जिनको लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। पीएम मोदी और बीजेपी की तीखी आलोचना कर सुर्खियों में रहने वाले दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज बेंगलुरु सेंट्रल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश राज के इस सीट से चुनाव मैदान में आने के बाद यहां के परिणाम पर सभी की नजरें टिकीं हैं। NEWS18-IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रकाश राज को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ सकता है। कर्नाटक की इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। यहां से पीसी मोहन सांसद हैं। पीसी मोहन अगर इस सीट पर जीत दर्ज करते हैं तो यह उनकी लगातार तीसरी जीत होगी। बता दें कि 542 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+