TV9 C-Voter Exit Polls 2019: केंद्र की कुर्सी पर NDA का कब्जा, इतनी सीटों पर सिमटी कांग्रेस
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल (Exit Poll 2019) के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। TV9 भारतवर्ष और सी-वोटर के Exit Poll के मुताबिक नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार एक बार फिर सरकार बनाने में सफल नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को इस बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस की सीटों की संख्या में बढ़ोतरी जरूर हो रही है लेकिन 100 सीट के आंकड़ों को पार नहीं कर पाएगी।

किसके खाते में कितनी सीटें
V9 भारतवर्ष और सी-वोटर के सर्वे के मु्ताबिक एनडीए के खाते में 287 सीटें आती हुईं नजर आ रही है। दूसरी ओर से यूपीए को 128 सीटें और अन्य पार्टियों को 127 जिसमें सपा-बसपा-आरएलडी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 44.10 फीसदी, यूपीए को 11.40 प्रतिशत और अन्य पार्टियों को 28.10 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

आखिरी चरण के लिए रविवार को खत्म हुई वोटिंग
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग खत्म होने के साथ-साथ देशभर की 542 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है। जिसके बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं।

यूपीए फिर से सत्ता से दूर जाती हुई
साल 2014 से पहले देश में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए ने दस साल तक लगातार सरकार चलाई थी। कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह लगातार दस साल तक यूपीए सरकार में पीएम रहे। 2004 में एनडीए की अगुवाई वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को हराकर यूपीए ने सरकार बनाई थी। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपीए की सत्ता को मात देते हुए केंद्र में एनडीए की फिर से वापसी हुई। पांच साल मोदी सरकार रही। और अब 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जो एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए एक बार फिर से सत्ता में आती हुई दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications