Republic C-VOTER Exit poll 2019: NDA को फिर से बहुमत, यूपीए को मिल रही इतनी सीटें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के लिए चुनाव संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान सामने आने लगे हैं। रिपब्लिक सी वोटर (Republic C-VOTER) के एग्जिट पोल के अनुसार मौजूदा एनडीएम सरकार बहुमत को पार करते हुए नजर आ रही है। एनडीए के खाते में 287 सीटें जाती हुईं दिख रही हैं। जबकि यूपीए के खाते में 128 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया गया है।

वोट प्रतिशत में भी एनडीए सबसे आगे

वोट प्रतिशत में भी एनडीए सबसे आगे

वही रिपब्लिक और सी-वोटर के एग्जिट पोल में पार्टियों के वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 42.3 प्रतिशत वोट मिलने के अनुमान हैं। जबकि यूपीए के खाते में 29.6 फीसदी और अदर के खाते में 28.1 प्रतिशत वोट जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी यह तो 23 मई को मतगणन के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन अभी तक के आए एग्जिट पोल में एनडीए फिर से सत्ता बनाती हुई नजर आ रही है।

रविवार को खत्म हुआ मतदान

रविवार को खत्म हुआ मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग खत्म होने के साथ-साथ देशभर की 542 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। जिसके बाद अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में बीजेपी को 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं।

एक बार फिर सत्ता से दूर जाती हुई यूपीए

एक बार फिर सत्ता से दूर जाती हुई यूपीए

साल 2014 से पहले देश में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए ने दस साल तक लगातार सरकार चलाई थी। कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह लगातार दस साल तक यूपीए सरकार में पीएम रहे। 2004 में एनडीए की अगुवाई वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को हराकर यूपीए ने सरकार बनाई थी। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपीए की सत्ता को मात देते हुए केंद्र में एनडीए की फिर से वापसी हुई। पांच साल मोदी सरकार रही। और अब 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जो एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं उसमें एनडीए एक बार फिर से सत्ता में आती हुई दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+