दिव्या स्पंदना ने हिटलर से की मोदी की तुलना, ट्वीट की फोटोशॉप्ड इमेज
दिव्या स्पंदना ने हिटलर से की मोदी की तुलना, फोटोशॉप्ड इमेज ट्वीट की
नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने सोमवार को नरेंद्र मोदी और एडोल्फ हिटलर की एक फोटोशॉप तस्वीर शेयर कर दोनों की तुलना की। पूर्व कांग्रेस सांसद दिव्या स्पंदना ने ये तस्वीर ट्वीट की। फोटो में एक तरफ एडोल्फ हिटलर और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं। फोटो में दोनों नेता बच्चों के एक तरीके से कान खींचते हुए दिख रहे हैं। दिव्या ने इस तस्वीर के साथ लिखा, आपके क्या विचार हैं?
हिटलर की फोटो से छेड़छाड़
दरअसल इस तस्वीर में एडोल्फ हिटलर की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। दरअसल जो ओरिजिनल फोटो है, उसमें हिटलर बच्ची के साथ खड़े जरूर हैं लेकिन उन्होंने कान नहीं पकड़े हैं। फोटोशॉप पर मोदी को हिटलरकी तरह दिखाने की कोशिश कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड ने की।

सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई
दिव्या स्पंदना के ट्विटर पर इस तस्वीर के शेयर करने के बाद ये काफी शेयर हुई है। इस तस्वीर को जहां कुछ यूजर समझ नहीं पाये तो कुछ ने ये पकड़ लिया कि ये फोटोशॉप इमेज है। यूजर्स ने दिव्या के ट्वीट पर असली फोटो शेयर करते हुए उन्हें भ्रामक चीजें शेयर ना करने की भी सलाह दे डाली।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

ये तस्वीर पहले भी हुई शेयर
मोदी और हिटलर की तस्वीर को साथ में सोशल मीडिया पर पहले भी शेयर किया जा चुका है। इस तस्वीर को इससे पहले भी कुछ पेज से शेयर कर मोदी की तुलना हिटलर से की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications