राजीव गांधी पर बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की नरेंद्र मोदी पर कार्रवाई की मांग

राजीव गांधी पर बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की मोदी पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। पूर्व पीएम राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' कहने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से नरेंद्र मोदी की शिकायत की है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस विधि विभाग के उत्तर प्रदेश संयोजक गंगा सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा कि मोदी ने देश के लिए शहीद हुए भारत रत्न राजीव गांधी का अपमान किया है। भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों का जिक्र कर प्रधानमंत्री आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उनको चुनावी सभाओं में अनर्गल आरोपों से रोका जाए।

https://hindi.oneindia.com/lok-sabha-election-2019/

कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि मोदी ने अपनी चुनावी सभा में, 'आपके पिता जी को आपके राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया।' प्रधानमंत्री को शायद यह नहीं मालूम कि राजीव गांधी के विरुद्ध झूठे भ्रष्टाचार के आरोप के कोई साक्ष्य नहीं होने के कारण देश की सर्वोच्च जांच सस्था ने आरोपमुक्त करते हुए क्लीन चिट दे दी थी। ऐसे में उन पर आयोग कार्रवाई करे।

नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर कहा था कि राजीव गांधी का जीवन भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। पीएम के बयान पर ना सिर्फ कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई बल्कि आम आदमी, पार्टी, जेडीएस और तृणमूल कांग्रेस और कई दलों ने भी इसे बेहद खराब बताया है।

नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर राजीव गांधी के बेटे, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे। आपको बहुत सारा प्यार।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का अपमान किया है। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। मोदीजी यह देश धोकेबाजी को कभी माफ नहीं करता।

पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+