कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा को इस सीट से टिकट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें पांच कैंडिडेट घोषित किए गए हैं। लिस्ट में बिहार और हिमाचल प्रदेश से एक-एक और पंजाब से तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बिहार की पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वो मौजूदा समय में पटना साहिब से सांसद हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद से होना है।

पार्टी में शामिल होते ही टिकट
शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही पटना साहिब से टिकट मिल गया है। शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सिन्हा ने कांग्रेस के साथ नई राजनीतिक पारी का ऐलान किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए।
क्लिक कर पढ़ें- पटना साहिब सीट का इतिहास, जहां से शत्रुघ्न सिन्हा लड़ेंगे चुनाव
हिमाचल और पंजाब में इनको टिकट
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से रामलाल ठाकुर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर सांसद हैं, जो पिछली तीन दफा से वहां से सांसद बन रहे हैं। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं।
पंजाब की खडूर साहिब सीट से जसबीर सिंह गिल को टिकट मिला है। फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट पर डॉ अमर सिंह को और फरीदकोट (एससी) सीट पर मोहम्मद सादिक को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

11 अप्रैल से19 मई तक होगा मतदान
देश में 17 वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान, चौथा चरण 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का मतदान 6 मई को, छठा चरण 12 मई को और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। 23 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications