अखिलेश के सांड वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार, बोले- कसाइयों के दोस्त से बदला लेने गया था नंदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान उत्तर प्रदेश में सांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कन्नौज में गठबंधन की रैली में सांड घुसने को लेकर अखिलेश यादव ने तंज किया था जिसपर सीएम योगी ने पलटवार किया है।

सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार

सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'नंदी (बैल) समाजवादी पार्टी की रैलियों में जा रहे हैं और पूछ रहे 'कसाईयों के दोस्त कहां हैं?' उनको सबक सिखाना है। मैंने नंदी बाबा से कहा, 'अभी चुनाव चल रहे हैं और आचार संहिता लागू है, अभी आप इस समय उन्हें छोड़ दें, आप चुनाव के बाद अपना काम जारी रख सकते हैं।' सीएम योगी ने अपनी रैली में पूर्व की बसपा और सपा सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

मैंने नंदी को वापस बुलाया- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, 'कन्नौज की रैली में सांड घुस आया था। नंदी कुछ करता लेकिन मैंने कहा कि अरे बाबा वापस आ जाओ, नंदी ने कहा कि ये कसाइयों के मित्र हैं, आज हमारी रक्षा हुई है, अब बदला लेने का वक्त है। मैंने कहा कि वापस आ जाओ, जनता बदला लेगी।' दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मिर्जापुर की रैली में कहा था कि कन्नौज में वो सांड सीएम योगी से मिलने आया था, लेकिन गलती से गलत हेलीपैड में घुस गया।

अखिलेश ने सांड के बहाने सीएम योगी पर साधा था निशाना

अखिलेश ने सांड के बहाने सीएम योगी पर साधा था निशाना

अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर जानवर के मारने से किसी की जान चली जाए तो सीएम योगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। सोमवार को अखिलेश यादव ने अखिलेश ने पूर्वांचल का धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया कि छठे चरण के मतदान के बाद झूठ के बादल और जुमलों की काली घटाएं भी भाजपा को जनता के रडार से नहीं बचा पा रही हैं, पूर्वांचल धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+