लोकसभा चुनाव 2019: छठें चरण की 59 सीटों पर प्रचार थमा, 12 मई को वोटिंग
नई दिल्ली। छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज (शुक्रवार) थम गया है। छठे चरण में 12 मई को 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में सात राज्यों में मतदान होगा। इनमें यूपी की 14 सीटें, दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटें, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीट और झारखंड की चार सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस चरण में दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव, शीला दीक्षित समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

उत्तर प्रदेश-
छठें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान होना है। 14 सीटों पर कुल प्रत्याशी-177 मैदान में हैं, 2.53 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। 12 मई को यूपी की सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही सीट पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और इलाहाबाद सीट से राज्य सरकार में मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की किस्मत का फैसला होना है।
दिल्ली-
दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में- नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक सीटें हैं। दिल्ली में 1.4 करोड़ वोटर सात सीटों पर कुल प्रत्याशी-164 प्रत्याशियों में से अपने सांसद चुनेंगे।
दिल्ली में पूर्व सीएम शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लड़ रही हैं। उनके सामने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी हैं। चांदनी चौक से भाजपा के डॉ हर्षवर्धन चुनाव मैदान में हैं। पूर्वी दिल्ली से भाजपा से गौतम गंभीर, कांग्रेस से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और आप से अतिशी में मुकाबला है। दक्षिणी दिल्ली से बॉक्सर विजयेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार
बिहार में छठें चरण में आठ सीटों पर 1.36 करोड़ मतदाता हैं। ये मतदाता वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान है। आठ सीटों पर कुल 127 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बिहार मे इस चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह भाजपा के पूर्वी चंपारण से उम्मीदवार हैं, वहीं राजद के सीनियर नेता पूर्व मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह वैशाली से लड़ रहे हैं।
हरियाणा-
हरियाणा की सभी दस सीटों पर सभी 10 सीटों, अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार में मतदान होना है। यहां 1.8 करोड़ मतदाता 223 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
हरियाणा में सोनीपत सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिग्विजय चौटाला का मुकाबला है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से और दुष्यंत चौटाला हिसार से चुनाव मैदान में हैं। केंद्र में मंत्री राव इंद्रजीत गुड़गांव से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से कांग्रेस मे आए अवतार सिंह भड़ाना फरीदाबाद से कांग्रेस कैंडिडेट हैं। उनकी किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है।
मध्य प्रदेश-

मध्यप्रदेश में आठ सीटों, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ पर 12 मई को चुनाव होगा।
मध्य प्रदेश में भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय सिंह लड़ रहे हैं। गुना से मौजूदा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तो मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव मैदान में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया छठे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, उनकी कुल सपंत्ति 374 करोड़ की है।
झारखंड-
झारखंड में छठे चरण के 4 सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंघभूम पर चुनाव हो रहा है। पूर्व क्रिकेटर कीर्ती आजाद धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में छठे चरण के दौरान आठ सीटों पर पर वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में छठे चरण में तमलुक, कांथी, घटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, और बिष्णुपुर पर चुनाव हो रहा है।

छठें चरण की 59 सीटों पर 2014 का परिणाम
2014 के लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो जिन 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होना है, उनमें एनडीए को 46 , यूपीए को 2 और अन्य को 11 सीटें मिली थी। भाजपा को इन 59 में से 44 सीट पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने दो, टीएमसी ने आठ सीटें जीती थी। बता दें कि छठें चरण के बाद देश में सिर्फ एक चरण का मतदान और बचेगा। इसके बाद 2 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications