Lok Sabha Elelctions 2019: बसपा ने चौथी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुानव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है, उसमे कहा गया है कि बसपा व सपा के गठबंधन के तहत तय की गई सीटों के अपने कोटे से पार्टी 16 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। इसमे कई अहम सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमे मुख्य रूप से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बस्ती शामिल हैं।

पार्टी ने सुल्तानपुर से चन्द्रभद्र सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडे, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से आफताब आलम, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, संत कबीरनगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, देवरिया से बिनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, लालगंज से संगीता, घोसी से अतुल सहाय, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा, जौनपुर से श्याम सिंह यादव, मछलीशहर से टी राम, गाजीपुर से आफजाल अंसारी, भदोही से रंगनाथ मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+