मोदी पर मायावती का तीखा हमला, कहा-सपा-बसपा में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं PM

लखनऊ। रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती ने पीएम मोदी पर तगड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि मोदी गठबंधन के कारण मुसीबत में हैं, हमारा गठबंधन भविष्य में भी जारी रहेगा, मोदी सपा-बसपा में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं तो मैं बता दूं कि इसमें वो कामयाब नहीं हो पाएंगे। माया ने मोदी के लिए कहा कि पीएम गठबंधन के कारण मुसीबत में हैं, हमारा गठबंधन भविष्य में भी जारी रहेगा। मोदी अपनी चिंता करें, मेरी नहीं।

'सपा-बसपा में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं PM'

मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महागठबंधन को तोड़ना चाहती है, लेकिन हम एक हैं। महागठबंधन में कोई मनमुटाव नहीं है। बीजेपी लगातार फूट डालो राज करो की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 23 मई के रिजल्ट के बाद सरकार बदलने जा रही है। अगली सरकार और उसके पीएम की चिंता मोदी सरकार ऐंड कंपनी न करे तो ही बेहतर होगा।

भाजपा को हराने के लिए दो धुर विरोधी दल गले मिले-पीएम मोदी

दरअसल इससे पहले पीएम मोदी ने कल प्रतापगढ़ की रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए दो धुर विरोधी दल गले मिले, इनकी दोस्ती में तो अब दम नहीं दिख रहा है, पीएम ने कहा था कि बीएसपी चीफ मायावती के साथ बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है, गठबंधन खतरे में है। यहां पर समाजवादी पार्टी ने बहन जी को ऐसा धोखा दिया है, जो उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। मायावती खुलेआम कांग्रेस की आलोचना करती हैं, कांग्रेस को कोसती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पर नरमी दिखाती है। सपा-बसपा के शासन में गुंडों को राज करने का मौका मिल गया था।

'महमिलावटी लोग अपने स्वार्थ के लिए नौजवानों का भविष्य चौपट कर देंगे'

'महमिलावटी लोग अपने स्वार्थ के लिए नौजवानों का भविष्य चौपट कर देंगे'

महमिलावटी लोग अपने स्वार्थ के लिए नौजवानों का भविष्य चौपट कर देंगे। हम वोट के लिए किसी आतंकी की जाति नहीं देखते। आज आतंकी हो या उनके आका मोदी को हटाने के लिए चाल चल रहे हैं लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि जनता सब जान चुकी है।

मायावती को सच्चाई दिख क्यों नहीं रही-पीएम

मायावती को सच्चाई दिख क्यों नहीं रही-पीएम

बसपा के राज में न एम्बुलेंस सुरक्षित है थी न ताजमहल, सपा वाले तो टोंटी भी खोल ले गए। बची कांग्रेस, तो उसके नेता खुशी-खुशी समाजवादी पार्टी की रैलियों में मंच साझा कर रहे हैं और दूसरी तरफ चिल्लाते हैं कि हम गठबंधन में शामिल नहीं हैं। पीएम मोदी ने का कि भले ही उनकी पार्टी से एसपी ने खुला समझौता किया हो, लेकिन एसपी से कांग्रेस का गुप्त समझौता है लेकिन अफसोस मायावती को यह बात समझ नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+