इस एक्‍टर ने पीएम मोदी से पूछे सुलगते सवाल, अखिलेश-मायावती को भी दी नसीहत

मुंबई। लोकसभा चुनाव में अब ऊंगलियों पर गिने दिन रह गए हैं। हर तरफ सिर्फ चुनाव की चर्चा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी देश में होने वाले इस चुनाव को लेकर काफी एक्‍टिव हैं। इतना ही नहीं वर्तमान में कोई ना कोई एक्‍टर चुनाव को लेकर अपना बयान देकर सुर्खियों में आ जाता है। ऐसा ही कुछ एक्‍टर और प्रोड्यूसर कमाल खान ने भी हाल ही में मोदी सरकार पर सवाल करते हुए हमला बोला। कमाल खान ने लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा है।

इस एक्‍टर ने पीएम मोदी से पूछे सुलगते सवाल, अखिलेश-मायावती को भी दी नसीहत

उन्होंने सवाल उठाते हुआ लिखा: 5 साल ख़त्म हो गये हैं! राहुल, सोनिया, वाड्रा जेल गए क्या? राम मन्दिर बना क्या? धारा 370 हटी क्या? 15 लाख मिले क्या? अच्छे दिन, आये क्या? काला धन, आया क्या? लोकपाल, आया क्या? सालाना 2 करोड़ नौकरियां मिली क्या? 100 स्मार्ट सिटीज बनी क्या? देश स्वच्छ बना क्या? कुछ नहीं! सब झूठ है!

मायावती-अखिलेश पर भी बोला हमला

कमाल आर खान BSP प्रमुख मायावती और SP के नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। KRK ट्वीट कर मायावती और अखिलेश यादव को नसीहत दी है कि वे मुसलमानों को डराना बंद करें। कमाल आर खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। KRK ने रालोद (RLD) के प्रमुख अजित सिंह को भी अपने निशाने पर लिया है। कमाल आर खान ने ट्वीट किया हैः 'मायावती, अखिलेश यादव और अजित सिंह प्लीज मुसलमानों को डराना बंद करें। क्या यह वोट मांगने का सही तरीका है? खबरदार हो जाओ और गठबंधन को वोट दो! राजनैतिक रूप से भ्रष्ट आप सभी पार्टियां मुसलमानों के लिए एक जैसी ही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+