भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में गुजरात के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। गुजरात में पार्टी ने जिनको स्टार प्रचारक बनाया है, उनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम हैं। साथ ही अभिनेता विवेक ओबेरॉय को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभा रहे हैं और भाजपा के करीबी माने जाते हैं। गुजरात की गांंधीनगर सीट से कई दफा सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

Lok Sabha Elections 2019 BJP star campaigners list for Gujarat

गुजरात के लिए जारी भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अब्बास नकवी, वसुंधरा राजे सिंधिया, हेमा मालिनी, नितिन भाई पटेल, परेश रावल, विजय रुपाणी, हीरा भाई सोलंकी और अभिनेता विवेक ओबेरॉय के नाम शामिल हैं।

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। राज्य में एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। 2014 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। देश में 17 वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से सात चरण में चुनाव होने हैं। सभी सीटों पर 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+