भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, गोरखपुर से इस अभिनेता को दिया टिकट

भाजपा ने जारी की उम्मीदवीरों की एक और लिस्ट, रवि किशन को टिकट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सात नामों की घोषणा की गई है। ये सभी नाम उत्तर प्रदेश से हैं। अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट दिया गया है। इससे पहले भोजपुरी फिल्म अभिनेतानिरहुआ को पाार्टी आजमगढ़ से कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण निषाद गोखपुर से सपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। हाल ही में वो सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

संतकबीर नगर के मौजूदा सांसद का टिकट कटा

संतकबीर नगर के मौजूदा सांसद का टिकट कटा

संतकबीर नगर से मौजूदा सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट भाजपा ने काट दिया है। शरद के पिता रामापति राम त्रिपाठी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनको देवरिया से टिकट दिया गया है। शरद त्रिपाठी कुछ समय पहले तब विवादों में आए थे, जब उन्होंने एक मीटिंग के दौरान अपने साथी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीट दिया था। इसके बाद से ही उनका टिकट कटने की चर्चाएं थीं।

लिस्ट में ये सात नाम

भाजपा की इस लिस्ट में गोरखपुर से रविकिशन और संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद के अलावा भदोही से रमेश बिंद, जौनपुर से केपी सिंह, देवरिया से रामपतिराम त्रिपाठी, प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता और अंबेडकरनगर से मुकुट बिहारी को कैंडिडेट बनाया गया है। गोरखपुर और देवरिया में सातवें चरण में जबकि बाकी पांच सीटों पर छठे चरण में चुनाव होगा।

क्लिक कर पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

11 अप्रैल को हो चुका पहले चरण का चुनाव

11 अप्रैल को हो चुका पहले चरण का चुनाव

देश में 17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से चुनाव शुरू हो गए। 11 अप्रैल को हुए पहले चरण में 91 सीटों के लिए मतदान हो चुका है, जिसमें पश्चिमी यूपी की भी आठ सीटें हैं। अभी छह चरण का चुनाव बाकी है। 19 मई को सातवां और आखिरी चरण होगा। 23 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+