ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि 25 अप्रैल को बीरभूम के सेरी में एक चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि वो लोग चुनावों में डराने और धमकाने से भी पीछे ना रहें। ममता के इस बयान पर बीजेपी का कहना है कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और निर्वाचन आयोग को उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

camplain

आम चुनाव 2019 के सात चरणों का सफर 19 मई को संपन्न होगा। पश्चिम बंगाल में भी सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। तीन चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दल लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। तीसरे चरण में पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में एक शख्स की मौत हो चुकी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उन्हें हर साल कुर्ते और मिठाईयां भेजा करती हैं। मोदी के बयान पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कई बार मोदी पर तंज कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि रसगुल्ले और उपहार के साथ मेहमानों का स्वागत करते हैं, ये हमारी तहजीब है लेकिन भाजपा ध्यान कर ले कि एक भी वोट नहीं मिलेगा।

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को, जेटली के इस चुनाव में पश्चिम, बंगाल से चौंकाने वाले नतीजे आने की बात पर भी तंज कसा। ममता बनर्जी ने बालुरघाट में कहा, वित्तमंत्री ने कहा कि बंगाल के नतीजे चौकाएंगे। मैं कहती हूं कि बंगाल में भाजपा रसगुल्ला और राजभोग पाकर चकित रहेंगे। यहां से भाजपा को सिर्फ रसगुल्ला (शून्य) मिलेगा।

पढ़ें- पश्चिम बंगाल की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+