भाजपा नेता बोले- नरेंद्र मोदी का सम्मान लेकिन राजीव गांधी पर उनकी टिप्पणी गलत

राजीव गांधी पर मोदी की टिप्पणी गलत: भाजपा नेता

नई दिल्ली। कर्नाटक भाजपा के नेता और पूर्व सांसद श्रीनिवास प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व पीएम राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर एक' पर सलाल उठाए हैं। श्रीनिवास प्रसाद ने बुधवार को कहा कि वो नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं लेकिन जो शब्द उन्होंने राजीव गांधी के लिए इस्तेमाल किए, वो ठीक नहीं थे। उनसे सहमत नहीं हुआ जा सकता है। नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर कहा था कि उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ।

lok sabha elections 2019 bjp leader srinivasa prasad on narendra modi remark rajiv gandhi

नरेंद्र मोदी के बयान पर भाजपा नेता श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या की साजिश लिट्टे ने की थी। उनकी मौत भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से नहीं हुई। कोई इसमें विश्वास नहीं करेगा। मैं भी इसमें विश्वास नहीं करता हूं। मैं मोदी जी का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन राजीव गांधी को लेकर उन्होंने जो कहा वो बोलना जरूरी नहीं था। प्रसाद ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने कम उम्र में बहुत बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी। राजनीति में बड़े नेता रहे वाजपेयी जी ने भी पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी के बारे में कई अच्छी बातें कही हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें

इससे पहले भी विपक्ष के कई नेता मोदी के बयान पर आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। बीते शनिवार को नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा कहा था कि आपके (राहुल गांधी) पिताजी को देश में गाजेबाजे के साथ मिस्टर क्लीन के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर खत्म हुआ था।

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का अपमान किया है। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+