Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पिछले पांच साल में करीब 4 करोड़ बढ़ी मनोज तिवारी की आय, जानिए मौजूदा संपत्ति

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। मनोज तिवारी को पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से उतारा है। सोमवार (22 अप्रैल) को बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति पांच साल में करीब चार करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं पिछले 5 साल में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की संपत्ति 1.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हर्षवर्धन को पार्टी ने दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कारों के शौकीन हैं मनोज तिवारी, पास में हैं 5 कारें

कारों के शौकीन हैं मनोज तिवारी, पास में हैं 5 कारें

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की ओर से दायर हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 24 करोड़ है। इसमें पांच कारें भी शामिल हैं। जो कारें उनके पास हैं, उनमें ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी हैं, जिनकी कुल मार्केट वैल्यू करीब 54 लाख रुपये से अधिक है। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, मनोज तिवारी ने करीब 15.76 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 8.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। उन्होंने खुद पर 1.36 करोड़ रुपये का ऋण भी घोषित किया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी Vs शीला दीक्षित

उत्तर पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी Vs शीला दीक्षित

मनोज तिवारी के वर्तमान और 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे की तुलना करें तो उनकी संपत्ति - चल और अचल दोनों में ही पिछले पांच वर्षों में 20 फीसदी से बढ़ोतरी आई है। उनके पास करीब चार लाख के जेवरात हैं। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर तीन केस लंबित हैं, जिनमें से एक मध्य प्रदेश और दो दिल्ली में हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से है। सोमवार को मनोज तिवारी ने नामांकन से पहले रोड शो किया, जिसमें विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता के अलावा बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। सपना चौधरी भी मनोज तिवारी के साथ नजर आईं।

5 साल में करीब 1.94 करोड़ बढ़ी हर्षवर्धन की संपत्ति

5 साल में करीब 1.94 करोड़ बढ़ी हर्षवर्धन की संपत्ति

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को पार्टी ने चांदनी चौक लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। सोमवार हर्षवर्धन ने नामांकन किया। इस दौरान उनकी ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति में पिछले पांच साल के दौरान करीब 1.94 करोड़ से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है। हर्षवर्धन ने 7.76 लाख रुपये से अधिक की आय घोषित की है जबकि उनकी पत्नी नूतन गोयल की 2017-18 के आयकर रिटर्न में 3.06 लाख रुपये की आय दर्शाई गई है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+