प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को कहा आतंकी, बोलीं- इसे हमेशा के लिए खत्म करने आई हूं
दिग्विजय सिंह के लिए प्रज्ञा ठाकुर के बोल, इस आतंकी को हमेशा के लिए खत्म करने आई हूं
Recommended Video
नई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा है। गुरुवार को प्रज्ञा ने एक सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए कहा कि उन्होंने एक आतंकी को खत्म करने के लिए चुनाव में आना पड़ा है।

सीहोर की सभी में बोलीं प्रज्ञा
प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर की एक सभा में दिग्विजय सिंह को लेकर कहा, उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना किसानों की हालत बिगाड़ने के पीछे वही व्यक्ति जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां के लोग बेरोजगार हो गए। मैं उस आतंकी के कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण आपके सामने हूं। प्रज्ञा ने कहा, राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराया था और वह 16 साल तक मुंह नहीं उठा पाया। राजनीति करने की कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठाया है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है, इस बार ऐसा खत्म किया जाएगा कि फिर कभी नहीं उठेगा।

हेमंत करकरे पर दे चुकीं विवादित बयान
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया है। प्रज्ञा अपने बयानों के जरिए लगातार विवादों में रहने के लिए जानी जाती हैं। दिग्विजय सिंह के आतंकी कहने से पहले वो मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर कह चुकी हैं कि उनके शाप देने से करकरे की मौत हुई। वहीं बाबरी मस्जिद पर दिए बयान को लेकर चुनाव आयोग भी उन्हें नोटिस दे चुका है।

बम धमाकों के आरोपी हैं प्रज्ञा सिंह
प्रज्ञा ठाकुर प्रज्ञा सिंह मालेगांव बम धमाका केस में आरोपी हैं और कई साल जेल में बिता चुकी हैं। उनको चुनाव लड़ने से रोकने के लिए याचिका भी दायर की गई थी। कई संगठनों और पूर्व अफसरों भी प्रज्ञा का विरोध कर रहे हैं। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने लगातार कहा है कि वो मालेगांव बम विस्फोट में शामिल नहीं थीं, उनको साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें भोपाल लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी












Click it and Unblock the Notifications