मेरा PSO नहीं, मोदी जी मेरी हत्या कराना चाहते हैं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता को जवाब देते हुए अब एक और बड़ा दावा किया है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का बड़ा दावा, मेरा PSO नहीं PM Modi मेरी हत्या कराना चाहते हैं | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों एक अलग ही राजनीति देखने को मिल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह उनकी हत्या भी उनके सुरक्षाकर्मियों से कराई जा सकती है। इस मामले को लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। भाजपा नेता विजय गोयल (Vijay Goel) ने अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने इस बयान से पूरी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बदनाम किया है और अच्छा होगा कि वो अपनी पसंद का पीएसओ ले लें। विजय गोयल की इस टिप्पणी के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने इसपर जवाब देते हुए एक बड़ा दावा किया है।

    विजय गोयल के इस ट्वीट पर दिया जवाब

    विजय गोयल के इस ट्वीट पर दिया जवाब

    इस मामले को लेकर किए गए भाजपा नेता विजय गोयल के ट्वीट के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, 'विजय जी, मेरी हत्या मेरा PSO नहीं, मोदी जी करवाना चाहते हैं।' आपको बता दें कि इससे पहले विजय गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा था, '@ArvindKejriwal जी, मुझे दुःख है अपने PSO पर शक करके आपने पूरी दिल्ली पुलिस को बदनाम कर दिया। अच्छा होगा अपनी पसंद का PSO ले लो, इसमें कोई मेरी मदद की जरुरत हो तो जरूर बताना। आपकी लंबी आयु की हम कामना करते हैं।'

    'BJP को रिपोर्ट करते हैं मेरे सुरक्षाकर्मी'

    गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा एक दिन इंदिरा गांधी की तरह उन्हीं के पीएसओ से उनकी हत्या करवा देगी। मेरे निजी सुरक्षाकर्मी भारतीय जनता पार्टी को रिपोर्ट करते हैं।' केजरीवाल के इस बयान पर विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा, '4 मई को अरविंद केजरीवाल ने थप्पड़ कांड से पहले लाइजनिंग ऑफिसर से कहा कि गाड़ी से सिक्योरिटी हटा दो। CM का निर्देश रोजनामचे में है। यह खुलासा मैंने किया था, जिससे AAP को चुनावी लाभ नही मिला। इस बौखलाहट में केजरीवाल कह रहे हैं कि PSO, BJP को रिपोर्ट करता है।'

    सिसोदिया ने ट्वीट कर लगाया बड़ा आरोप

    सिसोदिया ने ट्वीट कर लगाया बड़ा आरोप

    भाजपा नेता विजय गोयल के इस ट्वीट के बाद दिल्ली की सियासत गर्मा गई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विजय गोयल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, 'बीजेपी सीएम की हत्या करवाना चाहती है। विजेंद्र गुप्ता के इस ट्वीट ने साबित कर दिया कि सीएम की डेली सिक्योरिटी की रिपोर्ट रोजाना बीजेपी के पास पहुंच रही है और बीजेपी इसके आधार पर सीएम की हत्या की साज़िश रच रही है। इस साज़िश में विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हैं।' वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी मनीष सिसोदिया को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा मुझे क्यों मरवाना चाहती है? मेरा कसूर क्या है? मैं देश के लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल ही तो बनवा रहा हूं। पहली बार देश में स्कूल और अस्पताल की सकारात्मक राजनीति शुरू हुई है। भाजपा इसको खत्म करना चाहती है। लेकिन अंतिम सांस तक मैं देश के लिए काम करता रहूंगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+