अमेठी रिटर्निंग ऑफिसर ने राहुल गांधी के नामांकन को पाया सही, नागरिकता पर आपत्ति खारिज

नई दिल्ली। अमेठी रिटर्निंग ऑफिसर ने राहुल गांधी के नामांकन को वैध करार दिया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने राहुल गांधी के नामांकन को लेकर उठाए गए सवालों को जांच में गलत माना और उनकी उम्मीदवारी को वैध करार दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल अमेठी से ही सांसद हैं। यहां ये चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी ने राहुल की नागरिकता और डिग्री में गलत जानकारी देने की बात कहते हुए उनका पर्चा रद्द करने की मांग की थी।

lok sabha elections 2019, Rahul Gandhi, Amethi, congress, returning officer declares Rahul Gandhi nomination valid, लोकसभा चुनाव 2019, राहुल गांधी, अमेठी

अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिस में को स्क्रूटनी के दौरान राहुल गांधी के नाम पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, इसमें उनकी नागरिकता और डिग्री को लेकर सवाल थे। आपत्ति के बाद राहुल गांधी के वकील ने इसका जवाब देने के लिए समय मांगा। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने स्क्रूटनी की तारीख आगे बढ़ाते हुए 22 अप्रैल कर दी। आज (22 अप्रैल) को रिटर्निंग ऑफिसर ने गांधी के नामांकन और उनकी ओर से दी जानकारी को सही पाया है।

राहुल गांधी पर अपने नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग आफिसर से इसकी जांच करने की मांग की गई थी। अमेठी के एक उम्मीदवार ने राहुल की ब्रिटिश नागरिकता और राउल विंसी नाम होने का आरोप लगाया था। आपत्ति करने वाले उम्मीदवार ने कहा था कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन की एक रजिस्‍टर्ड कंपनी के दस्‍तावेजों में उन्‍होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का उल्‍लेख किया है और गैर भारतीय देश में चुनाव नहीं लड़ सकता है। साथ ही राहुल गांधी की डिग्री को लेकर भी सवाल किए गए थे। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने राहुल के नामांकन पत्र की जांच 22 अप्रैल तक टाल दी थी।

अमेठी में नागरिकता को लेकर उठे सवाल का जवाब में राहुल गांधी के वकील ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ भारत के नागरिक हैं। उन्‍होंने किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं ली। राहुल के पास भारत का पासपोर्ट, पैन कार्ड और वोटर आईडी है। वो आयकर देते हैं। उन्होंने 1995 में युनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से एमफिल की है। हमने उनकी डिग्री की कॉपी नामांकन के साथ लगाई है। ऐसे में कहां से ये बातें हो रही हैं, समझ से परे है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+