संजय सिंह से मुलाकात के बाद अखिलेश बोले- 'आप के साथ' तो केजरीवाल ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी फोन पर यादव से बात की। सिंह ने कहा है कि यादव के साथ उनकी और केजरीवाल की बातचीत चुनाव परिणामों के बाद की स्थिति पर हुई है।

lok sabha elections 2019 akhilesh yadav arvind kejriwal sanjay singh

संजय सिंह से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने संजय सिंह के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा 'आप के साथ।' अखिलेश के ट्वीट पर केजरीवाल ने कहा, 'हम भी आप के साथ हैं अखिलेश जी।'

अखिलेश यादव से मिलने के बाद आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दो दिन बाद परिणाम आने वाले हैं, आगे क्या रणनीति होनी है, उसी पर चर्चा के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह और सांप्रदायिक ताकतों की जोड़ी को रोकना हमारी प्राथमिकता है। वहीं यूपी में गठबंधन को 60 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान सिंह ने जताया है।

19 मई को आखिरी चरण के मतदान के बाद से ही नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलकर विपक्षी एकजुटता की कोशिश में लगे हैं तो वहीं अमित शाह ने भी एनडीए सहयोगियों से मुलाकात की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान पूरा होने के बाद 23 मई को मतगणना होगी। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+