Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव का छठां चरण, पांच पूर्व मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव का छठां चरण, पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला

नई दिल्ली। छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार को खत्म हो गया है। छठे चरण में 12 मई को 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में सात राज्यों में मतदान होगा। इस चरण में कई ऐसी सीटों पर मतदान है, जो देशभर में चर्चित रही हैं। वहीं कई बड़े चेहरों का सियासी मुस्तकबिल भी इस चरण से तय होना है। इस चरण में यूपी की 14 सीटें, दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटें, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीट और झारखंड की चार सीटों पर वोट पड़ेंगे।

हुड्डा-शीला समेत पांच पूर्व सीएम का फैसला इस चरण में

हुड्डा-शीला समेत पांच पूर्व सीएम का फैसला इस चरण में

छठें चरण में पांच पूर्व सीएम भी चुनाव लड़ रहे हैं। आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा ने उनके सामने भोजपुरी फिल्मों के मशहूर चेहरे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उतारा है। उत्तर प्रदेश के एक दिन के सीएम रहे जगदंबिका पाल डुमरियागंज से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। वो लगातार तीसरी बार जीत तलाश रहे हैं। उनके सामने गठबंधन से आफताब आलम खड़े हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनके सामने भाजपा ने बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है।

हरियाणा में सोनीपत सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उनके सामने दिग्विजय चौटाला खड़े हैं। वहीं तीन बार दिल्ली की सीएम रही शीला दीक्षित दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से लड़ रही हैं। शीला दीक्षित के सामने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी लड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर नजर

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर नजर

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के अलावा इलाहाबाद से राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी चुनाव मैदान में हैं। सुल्तानपुर से केंद्र में मंत्री मेनका गांधी प्रत्याशी हैं, उनके सामने कांग्रेस से संजय सिंह मैदान में हैं।

हरियाणा में हुड्डा, चौटाला परिवार की प्रतिष्ठा

हरियाणा में हुड्डा, चौटाला परिवार की प्रतिष्ठा

हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत की सियासी किस्मत का वोटर करेगा। हरियाणा में सोनीपत सीट पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिग्विजय चौटाला का मुकाबला है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से और दुष्यंत चौटाला हिसार से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से कांग्रेस मे आए अवतार सिंह भड़ाना फरीदाबाद से कांग्रेस कैंडिडेट हैं, जहां उनके सामने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हैं।

दिल्ली में कई सेलेब्रिटी चुनाव में

दिल्ली में कई सेलेब्रिटी चुनाव में

दिल्ली में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के सामने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी हैं। चांदनी चौक से भाजपा के डॉ हर्षवर्धन चुनाव मैदान में हैं। उनके मुकाबले के लिए कांग्रेस ने जय प्रकाश अग्रवाल और आम आदमी पार्टी ने पंकज गुप्ता को उतारा है।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने क्रिकेटर रहे गौतम गंभीर को उतारा है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और आप से अतिशी चुनाव में हैं। दक्षिणी दिल्ली से बॉक्सर विजयेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी ने युवा नेता राघव चड्ढा को चुनावी जंग में उतारा है।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर गायक हंसराज हंस चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने राजेश लिलोथिया को और आम आदमी पार्टी ने गगन सिंह रंगा को उतारा है।

मध्य प्रदेश में सिंधिया, दिग्विजय की सीट पर चुनाव

मध्य प्रदेश में सिंधिया, दिग्विजय की सीट पर चुनाव

मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की किस्मत इस चरण में ईवीएम में कैद होगी। भोपाल से दिग्विजय और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ रहे हैं। सिंधिया दुना से मौजूदा सांसद हैं।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की चर्चित सीट मुरैना से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। तोमर ने पिछला चुनाव ग्वालियर से जीता था। तोमर का यहां मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है।

बिहार में रघुवंश प्रसाद वैशाली से मैदान में

बिहार में रघुवंश प्रसाद वैशाली से मैदान में

बिहार की पूर्वी चंपारण सीट से केंद्र में मंत्री राधामोहन सिंह भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के राज्यसभा संसद अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह हैं। वैशाली सीट से राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह शिवहर से भाजपा की रमा देवी चुनाव लड़ रही हैं।

 पश्चिम बंगाल और झारखंड

पश्चिम बंगाल और झारखंड

कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को पार्टी ने झारखंड की धनबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है। कीर्ति आजाद ने जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा छोड़ी थी। पश्चिम बंगाल की जिन आठ सीटों पर चुनाव है, वो सभी 2014 में टीएमसी ने जीती थी।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+