Lok Sabha Elections 2019: PM मोदी ने ट्वीट कर युवाओं से वोट डालने की अपील की

नई दिल्ली।आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी है, दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हो रहा है, इसके साथ ही ओडिशा के 35 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।

वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत करें: PM मोदी

सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है, मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान निभाए।

आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान

आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान

गौरतलब है कि दूसरे चरण के मतदान के लिये 19 मार्च को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण आज 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।

मतगणना 23 मई को होगी

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है, पहले चरण में 11 अप्रैल को हुये चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है, मतगणना 23 मई को होगी।

मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जम्मू कश्मीर में होने वाली वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+