Lok Sabha Polls: 'जब तक मैं जिंदा हूं, मुसलमानों को धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं', तेलंगाना में गरजे PM मोदी
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मतदान के दो चरण बीत चुके हैं। अब सभी राजनीतिक दल अन्य 5 चरणों की तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह धर्म के नाम पर दलितों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को मिलने वाला आरक्षण मुसलमानों को नहीं देने दूंगा।
प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी तेलंगाना के मेडक जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपने वोट बैंक के लिए संविधान का अपमान करना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि वे (कांग्रेस) वे लोग हैं जो संसद के कामकाज को रोकते हैं, वे चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और अब अपने वोट बैंक के लिए, वे संविधान का अपमान कर रहे हैं... जब तक मैं जीवित हूं, मैं उन्हें धर्म के नाम पर दलितों, एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाला आरक्षण मुसलमानों को नहीं देने दूंगा।
कांग्रेस लोगों पर 'आरआर' टैक्स का अपना संस्करण थोपती
मोदी ने यह विश्वास भी जताया कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में संविधान के 75 साल पूरे होने का जश्न बड़े पैमाने पर मनाएंगे। अपने भाषण में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर भी परोक्ष हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में 'डबल आर (आरआर) टैक्स' के माध्यम से एकत्र किया गया धन दिल्ली भेजा जा रहा है।
Recommended Video
पीएम ने कहा कि पीएम ने कहा कि जहां तेलुगु फिल्म इंड्रस्टी 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से खुश है, वहीं तेलंगाना कांग्रेस लोगों पर 'आरआर' टैक्स का अपना संस्करण थोपती है। तेलंगाना में इंडस्ट्रियलिस्ट को राज्य सरकार को आरआर टैक्स के रूप में एक गुप्त प्रतिशत का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाता है।
यह आरोप लगाया गया है कि इस धन का एक हिस्सा काले धन के रूप में दिल्ली पहुंच जाता है। उन्होंने अपना दावा भी दोहराया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लाएगी। उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे विरासत कर लाएंगे। कांग्रेस विरासत (माता-पिता से प्राप्त) पर कर के रूप में आधे से अधिक - 55 प्रतिशत इकट्ठा करने की योजना बना रही है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications