भाजपा की जीत पर जापान ने भी दी बधाई, शिंजो आबे ने पीएम मोदी को किया फोन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर से बढ़ गई है। इसी के साथ अब पीएम मोदी को दुनियाभर के देशों से बधाई मिलने का दौर भी शुरू हो गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने फोन कर पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी है। इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के साथ-साथ पीएम मोदी के लिए बधाईयों का तांता लग गया है। चीन, जापान के अलावा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी की जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है।नेतन्याहू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चुनावों में शानदार जीत के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई! इसके अलावा पड़ोसी देश श्रीलंका की ओर से भी वहां के पीएम रानिल विक्रमसिंधे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम में अभी तक आए रुझानों में बीजेपी और एनडीए को 348 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। दूसरी ओर से चुनाव से पहले जीत का दावा करने वाली कांग्रेस गठबंध क 89 और अन्य को 104 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। लेकिन अभी तक कुल सीटों के लेकर परिणाम सामने आने में अभी समय है क्योंकि वो शाम तक ही साफ हो पाया है। बता दें कि इससे पहल साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी थी। इस चुनाव में बीजेपी 282 और एनडीए को 336 सीटें मिली थी।
यह भी पढ़ें- Elections Results 2019: केरल ने बचाई कांग्रेस की इज्जत, जानिए BJP का हाल












Click it and Unblock the Notifications