BJP की जीत के बाद बॉलीवुड के इस खान ने खाई कसमें,मोदी-शाह को बताया राजनीति का बाप
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। फाइनल राउंड की काउंटिंग जारी है। अब तक के नतीजों के आधार पर केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। एनडीए ने 2014 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 325 सीटों के साथ केंद्र में फिर से मोदी की सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी और पीएम मोदी की इस जीत पर बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक और विवादों में रहने वाले कमाल खान ने ट्वीट किया है।

कमाल आर खान यानी कि केआरके ने चुनावी नतीजों पर ट्वीट कर 5 कसमें खाई है। केआरके ने ट्वीट कर कहा है कि आज से मैं अगले पांच साल के लिए पांच वादे करता हूं। जिसके तहत उन्होंने लिखा है कि वो अगले पांच साल तक पांच काम नहीं करेंगे।
- न्यूज़ चैनल नहीं देखूंगा।
- राजनीति जुड़ा कोई भी ट्वीट नहीं करूंगा।
- बीजेपी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहूंगा।
- हर दिन कहूंगा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी राजनीति के बाप हैं।
- राजनीति से जुड़ा कोई भी ट्वीट न पढूंगा और न उसका रिप्लाई करूंगा।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कुछ नेताओं को रिटायरमेंट लेने की सलाह दे दी। केआरके ने लिखा कि मैं विपक्ष के नेताओं ( अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और चन्द्रबाबू नायडू) को सलाह देना चाहूंगा कि वो अब राजनीति से अपना रिटायरमेंट अनाउंस कर दें । इस चुनाव में भारत की जनता ने उन्हें नकार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications