Haryana Election Results 2019: भूपिंदर सिंह हुड्डा सोनीपत से और उनके बेटे दीपेंदर सिंह हुड्डा रोहतक से पीछे
नई दिल्ली। आज यानि गुरुवार को 2019 को लोकसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में हरियाणा से बीजेपी के लिए खुशखबरी है। यहां सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। बताते चलें कि हरियाणा की सोनीपत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे चल रहे हैं जबकि बीजेपी के रमेश चंद्र कौशिक यहां लीड कर रहे हैं।

वहीं रोहतक सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे चल रहे हैं। वहीं इस सीट से बीजेपी के अरविंद शर्मा लीड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रमेश चंद्र कौशिक ने ही कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को 80,000 वोटों से हराया। जबकि रोहतक सीट पर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के दीपेंदर हुड्डा ने बीजेपी के ओम प्रकाश धनखड़ को 1 लाख 79 हज़ार वोटों से हराया। लेकिन इस बार दोनों सीटों पर पिता- पुत्र हार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को छठे चरण में वोट डाले गए थे। यहां अंबाला, भिवानी-महेंद्रगंढ़, फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सिरसा और सोनीपत सीटों पर मतदान हुए थे।
यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications