Live: कांग्रेसी दिग्गजाें के बीच बाड़मेर से चुनाव हार गए जसवंत सिंह
नीचे पढ़ें चुनाव परिणाम के लाइव अपडेट-
9:01 बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुस्लिम छवि और बिहार के मुखर नेता शाहनवाज हुसैन भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में पराजित रहे। हुसैन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी शैलेश कुमार ने करीब 9000 मतों से पराजित किया।
8:45 बजे। अभिनेत्री राखी सावंत मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं हैं। इस सीट पर वह छठे स्थान पर रहीं।
8:30 बजे। भाजपा के निष्कासित नेता और राजस्थान की बाड़मेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जसवंत सिंह भाजपा उम्मीदवार कर्नल सोनाराम से चुनाव हार गए हैं।
8:10 बजे: (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चारा घोटाले के एक मामले के दोषी लालू प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनकी पुत्री मीसा भारती चुनाव हार गई हैं।
7:50 कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा, गुरुदास कामत, राजब्बर और आम आदमी पार्टी की शाजिया इल्मी चुनाव हारीं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
7:38 बजे-वाइएसआर रेड्डी ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी। वाइएसआर ने चुनावों में 'मोदी फैक्टर' के प्रभावशाली होने की बात मानी।
7:26 बजे-बीजेपी की उमा भारती झांसी से चुनाव जीतीं, डीएमके डी राजा, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और बाड़मेर से जसवंत सिंह चुनाव हार गए हैं। वहीं भोपाल के बीजेपी ऑफिस में पहुंचने पर सुषमा स्वराज का जोरदार स्वागत हुआ।
7:00 बजे-लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान बिहार के हाजीपुर से चुनाव जीते।
6:54: बजे-महाराष्ट्र में इस बार नहीं खुल सका राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का खाता।
6:47 बजे-मिजोरम की एकमात्र सीट पर कांग्रेस के सीएल रुआला ने जीत दर्ज की। पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के विनोद खन्ना ने चुनाव जीता।
6:42 बजे-बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर बीजेपी के रामकृपाल यादव ने राजद की मीसा भारती काे हराया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद चुनाव हार गए हैं।
6:26 बजे-दिल्ली की सात में से पांच सीटों के नतीजे घोषित। पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा, दो सीटों पर भाजपा को बढ़त। बीजेपी ने जीत ली 308 सीटें। वड़ोदरा में मोदी ने जनता का शुक्रिया अदा किया। कहा वह वड़ोदरा के लोगों के अहसानमंद हैं। वाराणसी की जनता को भी धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा बनारस ने मोदी के मौन पर मोहर लगाई है।
6:00 बजे- अमेठी से राहुल गांधी जीते, आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास की जमानत भी जब्त
5:42बजे-नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्लाह भी श्रीनगर से चुनाव हार गए हैं।
5:38बजे-छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने देश की जनता और नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई।
5:35 बजे-कुरुक्षेत्र से हारे नवीन जिंदल, कांग्रेस के संदीप दीक्षित को भी हार का सामना करना पड़ा।
5:31-पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई।
5:07 बजे-लखनऊ से बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनाव जीते। ट्वीट में दी जानकारी पार्टी की एेतिहासिक जीत के बाद लिया अटल बिहारी वाजपेई से आर्शीवाद।
4:55 बजे-महाराष्ट्र के शोलापुर से कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे चुनाव हारे। केरल से शशि थरूर ने केरल से चुनाव जीता।
4:50 बजे-बिहार में लालू यादव की बेटी मीसा भारती, पत्नी राबड़ी देवी हारे। वहीं उत्तराखंड से बीजेपी उम्मीदवार भुवन खंडूरी चुनाव जीते। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने भी मोदी को बधाई दी।
4:38 बजे-सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली।
4:31 बजे- मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव जीता।
4:30 बजे-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की ट्वीट कहा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मोदी मैजिक साफ नजर आ रहा है।
4:26 बजे-पश्चिम बंगाल से बीजेपी के बाबुल सुप्रियो जीते, हिमाचल प्रदेश में सभी चारों सीटें भाजपा ने जीतीं, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा। 230 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत।
4:25 बजे-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जनता को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा जनता ने जो भी फैसला दिया है वह सर्वोपरि है।
3:25 बजे। राजनाथ सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भारत ने जो जनादेश हमें दिया है, हम उसके लिये धन्यवाद देते हैं और हम अब यही कहना चाहेंगे कि हम सब पर बड़ी जिम्मेदारी आयी है। हमारा एजेंडा विकास का था, वैसे हमारे विरोधियों ने विकास और गुड गवरनेंस को डायवर्ट करनेके प्रयास किये लेकिन विफल रहे। नरेंद्र मोदी की डायनेमिक लीडरशिप से यह सफलता मिली है।
3:00 बजे-ताजा स्थिति बीजेपी + 171 में जीत दर्ज, कांग्रेस +21 सीटों पर जीत दर्ज और अन्य दल काे 86 सीटों पर जीत हासिल। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश दिया है। वहीं कानपुर से बीजेपी के डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी और मथुरा से हेमामालिनी चुनाव जीत गए हैं। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से कांग्रेस की प्रिया दत्त को बीजेपी की पूनम महाजन ने हराया।
2:33 बजे-आम आदमी पार्टी के अमेठी से उम्मीदवार डॉक्टर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को विजयी होने पर बधाई दी है।
2:05 बजे-जयपुर ग्रामीण से पूर्व ओलंपियन और बीजेपी उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस के सीपी जोशी को हराया। दिल्ली से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी जीते।
1:55 बजे-शनिवार को इस्तीफा देंगे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह।
1:54 बजे-अहमदाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार बॉलीवुड कलाकार परेश रावल चुनाव जीते। परेश रावल ने नतीजों के बाद किया ट्वीट कहा साबित हुआ देश में है मोदी लहर। बिहार के सासाराम से मीरा कुमार चुनाव हार गई हैं। उत्तर प्रदेश्ा के कन्नौज से समाजवादी पार्टी की डिपंल यादव 9,000 से ज्यादा वोटों से आगे। इटावा में बीजेपी के अशोक कुमार दोहरे आगे चल रहे हैं।
1:43 बजे। अमेठी में राहुल गांधी 28 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
1:30 बजे। पश्चिम बंगाल से दिनेश त्रिवेदी जीते। दिनेश टीएमसी से सांसद बने हैं।
1:22 बजे-ताजा रूझान बीजेपी+329, कांग्रेस+71 और अन्य दल 141 सीटों पर आगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी और बीजेपी को चुनावों जीत के लिए बधाई दी।
01:03 बजे-ताजा रूझान बीजेपी+327, कांग्रेस+74 और अन्य दल 141 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अमृतसर से बीजेपी के अरूण जेटली चुनाव हार गए हैं लेकिन बिहार के सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जीते। दिल्ली में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी आगे तो कांग्रेस के अजय माकन पीछे चल रहे हैं।
12:40: ताजा रूझान बीजेपी+327, कांग्रेस+74 और अन्य दल 142। कांग्रेस के बड़े दिग्गजों की हार। राजस्थान के अजमेर से सचिन पायलट हारे, चित्तौड़गढ़ से गिरिजा व्यास और बेंगलूर साउथ से कांग्रेस के नंदन नीलेकणी चुनाव हारे। गाजियाबाद से बीजेपी के वीके सिंह ने दर्ज की जीत, गोरखपुर से बीजेपी के योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के विदिशा से सुषमा स्वराज, नागपुर से बीजेपी के नितिन गडकरी जीते।
12:21 बजे-ताजा रूझान बीजेपी और एनडीए-327, कांग्रेस और यूपीए-74 और अन्य दल 141 सीटों पर आगे। गांधीनगर में अपनी मां से नरेंद्र मोदी ने लिया आर्शीवाद
12:12 बजे-ताजा रूझान-बीजेपी और एनडीए-326, कांग्रेस और यूपीए-74 अन्य 142 सीटों पर आगे। नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट देश में अब अच्छे दिन आने वाले हैं। दिल्ली से कांग्रेस के कपिल सिब्बल, आप पार्टी के आशुतोष हारे और बीजेपी के हर्षवर्धन ने दर्ज की जीत।
12:08 बजे-ताजा रूझान-बीजेपी और एनडीए-326, कांग्रेस और यूपीए-73 अन्य दल 143 सीटों पर आगे। चुनावी नतीजाें के बाद अपनी मां से मिलने रवाना हुए नरेंद्र मोदी।
11:56 बजे- ताजा रूझान- बीजेपी और एनडीए-326, कांग्रेस और यूपीए-73 और अन्य दल 142 सीटों पर आगे हैं। चुनाव के नतीजाें के बाद कांग्रेस के दिल्ली के न्यू अकबर रोड स्थित मुख्यालय पर छाया मातम का माहौल।
11:42 बजे-ताजा रूझान बीजेपी और एनडीए-324, कांग्रेस और यूपीए-75 और अन्य 143 सीटों पर आगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नरेंद्र मोदी ने जीत दर्ज की।
11:35बजे: ताजा रूझान बीजेपी और एनडीए-325, कांग्रेस और यूपीए-76 और अन्य 139 सीटों पर बढ़त हासिल है। चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार किरन खेर चुनाव जीत गई हैं।
11:25 बजे-ताजा रूझान बीजेपी और एनडीए-321, कांग्रेस और यूपीए-76 और अन्य 140 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ने अपना चुनाव जीता। गांधीनगर से लाल कृष्ण आडवाणी जीते।
11:12 बजे-ताजा रूझान बीजेपी और एनडीए-320, कांग्रेस और यूपीए-77 और अन्य 140 सीटों पर आगे।
11:02 बजे- ताजा रूझान बीजेपी 318, कांग्रेस-74, अन्य 146 सीटों पर आगे। गाजियाबाद से पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह 50,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
10:56 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 317, कांग्रेस-72, अन्य 145 की सीटों पर बढ़त बरकरार। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद पांचवें नंबर पर, आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव पीछे, राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से मोहम्मद अजहरुद्दीन और राजस्थान के जयपुर रूरल से कांग्रेस के सीपी जोशी पीछे। उत्तर प्रदेश के फुलपूर से मोहम्मद कैफ आगे चल रहे हैं।
10:46 बजे: ताजा रूझान-बीजेपी 310, कांग्रेस-74, अन्य 149 सीटों पर आगे। चंडीगढ़ से कांग्रेस के पवन बंसल, हरियाण के कुरुक्षेत्र से कांग्रेस के नवीन जिंदल पीछे, वाराणसी से अरविंद केजरीवाल और विदिशा से कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह भी पीेछे। नरेंद्र मोदी ने वड़ोदरा सीट तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीती।
10:33 बजे-ताजा रूझान बीजेपी-305, कांग्रेस-76, अन्य को 147 सीटों पर बढ़त। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी के वरुण गांधी चुनाव जीते।
10:26 बजे- ताजा रूझान बीजेपी-303, कांग्रेस-75, अन्य को 148 सीटें। दक्षिण कर्नाटक से बीजेपी के नलिन जीते और कर्नाटक के शिमोागा से पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के भी जीतने की खबरें।
10:21 बजे-ताजा रूझान बीजेपी-303, कांग्रेस 73, अन्य को 150 सीटें हासिल। रूपए को भी डॉलर के मुकाबले मिली 58.88 रुपए की मजबूती।
10:14 बजे-ताजा रूझान बीजेपी-300, कांग्रेस-74, अन्य 147 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के नई दिल्ली स्थित 11 अशोका रोड के मुख्यालय पर जश्न का दौरा जारी।
9:58 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 291, कांग्रेस-78, अन्य 132 सीटें हासिल। वाराणसी से नरेंद्र मोदी 4,000 वोटों से आगे, अमेठी से स्मृति ईरानी 300 वोटों से आगे। शिमोागा से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा आगे।
9:48बजे-ताजा रूझान बीजेपी 282 सीटें, कांग्रेस-74, अन्य 122 सीटें। उत्तर प्रदेश के बागपत से रालोद के अजित सिंह बीजेपी के सत्यपाल सिंह से चुनाव हारे।
9:46 बजे-ताजा रूझान, बीजेपी-277, कांग्रेस-74, अन्य को 122 सीटें।
9:39 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 270, कांग्रेस-75, अन्य 117 सीटों पर आगे।
9:33 बजे-ताजा रूझान बीजेपी-263, कांग्रेस-72, अन्य 113 सीटों पर आगे। बिहार के जमुर्इ से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान आगे चल रहे हैं।
9:29 बजे-ताजा रूझान-बीजेपी-254, कांग्रेस-71, अन्य 112 सीटों पर आगे। सुल्तानपुर से बीजेपी के वरुण गांधी आगे चल रहे हैं तो रायबरेली से सोनिया गांधी आगे।
9:24बजे- ताजा रूझान-बीजेपी 236, कांग्रेस 70, अन्य 113 सीटों पर आगे। मथुरा से बीजेपी की हेमामालिनी आगे, मध्य प्रदेश के विदिशा से सुषमा स्वराज आगे, लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे।
9:20 बजे- ताजा रूझान बीजेपी-223, कांग्रेस-74, अन्य 107 सीटों पर आगे। बाजार में जबर्रदस्त उछाल, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स तो निफ्टी 280 प्वाइंट ऊपर।
9:16 बजे-ताजा रूझान बीजेपी-213, कांग्रेस 68, अन्य 109 सीटों पर अागे। पंजाब के अमृतसर से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह आगे, बीजेपी के अरुण जेटली पीछे।
9:10 बजे- ताजा रूझान बीजेपी-205, कांग्रेस-65, अन्य 97 सीटों पर आगे। बागपत से बीजेपी आगे, राजस्थान के बाड़मेर से जसवंत सिंह पीछे।
9:05 बजे-ताजा रूझान बीजेपी-190, कांग्रेस-58, अन्य 82 सीटों पर आगे। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से कपिल सिब्बल पीछे। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर आगे।
9:00 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 186, कांग्रेस-56, अन्य 67 सीटों पर आगे।
8:55 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 180, कांग्रेस-57, अन्य 46 सीटों पर आगे।
8:50 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 152, कांग्रेस 51, अन्य 30 सीटों पर आगे। अमेठी से बीजेपी की स्मृूति ईरानी, राहुल गांधी से आगे।
8:46 बजे-ताजा रूझान बीजेपी 152, कांग्रेस 49, अन्य 31 सीटों पर आगे। शेयर मार्केट में भी तेजी आने की उम्मीद विशेषज्ञों ने जताई।
8:43 बजे- ताजा रूझान-बीजेपी 124, कांग्रेस-41, अन्य-23 सीटों पर आगे। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बीजेपी आगे।
8:42 बजे: ताजा रूझान: बीजेपी 106, कांग्रेस-36, अन्य-22
8:40 बजे: ताजा रूझान- बीजेपी-94, कांग्रेस-36, अन्य-21
8:30 बजे: ताजा रूझान: बीजेपी 79, कांग्रेस :35 अन्य 19 सीटों पर आगे
8:27: उत्तर प्रदेश की 28 सीटों पर बीजेपी आगे। गांधीनगर से लाल कृष्ण आडवाणी आगे, वड़ोदरा से नरेंद्र मोदी आगे, मैनपुर से मुलायम सिंह यादव आगे। बीजेवी 64 सीटों पर आगे, कांग्रेस 26 तो बाकी पार्टियां 27 सीटों पर बढ़त बनाए हैं।
8:23 बजे: बीजेपी 45 सीटों पर आगे, कांग्रेस 12 सीटों पर और बाकी पार्टियां 10 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। मैनपुर से मुलायम सिंह यादव बढ़त बनाए हैं। पश्चिम बंगाल से दो रुझान जिसमें से एक कम्यूनिस्ट पार्टी तो एक तृणमूल कांग्रेस सीट के पक्ष में
8:21 बजे: बीजेपी 27 सीटों पर आगे, कांग्रेस 6 तो बाकी पार्टियां 5 सीटों पर आगे चल रही हैं। गुजरात में बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है।
8:18 बजे: गाजियाबाद से पूर्व सेनाध्यक्ष और बीजेपी उम्मीदवार वीके सिंह आगे। बिहार में बीजेपी पांच सीटों पर आगे। कन्नौज से डिपंल यादव भी आगे चल रही हैं।
8:17 बजे: बीजेपी 13 सीटों पर तो कांग्रेस 4 सीटों पर आगे। 4 सीटों पर बाकी पार्टियां आगे।
8:15 बजे: बीजेपी आठ सीटों पर कांग्रेस दो सीटों पर आगे।
8:10 बजे: कांग्रेस दो सीटों पर आगे।
8:08 बजे: कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ सीट से बीजेपी के नवीन कुमार आगे।
8:00 बजे: देश के 989 मतगणना केंद्रो पर वोटो की गिनती शुरू।
7:50 बजे। देश की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। वनइंडिया की ओर से सभी पार्टियों व देश की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं।
7:30 बजे।कांग्रेस मुख्यालय ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि दोहपर 12 से 1 बजे के बीच राहुल गांधी और सोनिया गांधी प्रेस को संबोधित करेंगे।
सुबह 7 बजे। चुनाव आयोग ने देश भर में 989 मतगणना केंद्र स्थापित किये हैं, जहां पर सभी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। ठीक 8 बजे काउंटिंग शुरू हो जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications