देश पर चढ़ा भगवा रंग: पिछली बार से भी ज्यादा राज्यों में क्लीन स्वीप, NDA के अलावा यहां नहीं जीत सका कोई

Lok sabha election result 2019 News, नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए ने 13 राज्यों में क्लीन स्वीप किया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 11 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था, इस बार एक दर्जन से भी ज्यादा राज्यों में सिर्फ भगवा ही लहरा गया है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दादर-नागर हवेली में किसी और दल का खाता नहीं खुला है। एनडीए ने जिन 13 राज्यों में क्लीन स्वीप किया, उनमें से 8 राज्यों में भाजपा का पहले से दबदबा था। 2014 के क्लीन स्वीप वाले 11 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में से भाजपा ने ज्यादातर राज्यों में फिर जीत दर्ज की है। महज गोवा ही ऐसा है, जहां उसने एक सीट खोई।

मतगणना वाले दिन शाम तक एनडीए बिहार में भी क्लीन स्वीप कर रही थी, हालांकि कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल हो गई। बिहार में भाजपा+जदयू+लोजपा गठबंधन (NDA) ने सभी 40 में से 39 सीटें जीती हैं।

इन राज्यों में भी एनडीए ने सर्वाधिक सीटें जीतीं

इन राज्यों में भी एनडीए ने सर्वाधिक सीटें जीतीं

13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एकतरफा जीत के अलावा एनडीए ने जिन राज्यों में सर्वाधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें उत्तर प्रदेश (80 में से 64 सीटें), महाराष्ट्र (48 में से 41 सीटें), मध्य प्रदेश (29 में 28 सीटें), छत्तीसगढ़ (11 में से 9 सीटें), कर्नाटक (28 में से 25 सीटें), झारखंड (14 में से 12 सीटें) और असम (14 में से 9 सीटें) शामिल हैं। एनडीए के लिए सबसे चौंकाने वाले नतीजे रहे ​पश्चिम ​बंगाल के, ममता बनर्जी का गढ़ होने के बावजूद यहां भाजपा+ को 18 सीटों पर जीत मिली है।

18 राज्यों में नहीं खुला कांग्रेस का खाता, 5 राज्यों में जीत पाई 1-1 सीट

18 राज्यों में नहीं खुला कांग्रेस का खाता, 5 राज्यों में जीत पाई 1-1 सीट

इस बार देश के 18 राज्यों में कांग्रेस की द्रुगति हुई है। कांग्रेस की सत्ता वाले कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति कांग्रेस-मुक्त जैसी हो गई है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दादर-नागर हवेली के अलावा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा एवं सिक्किम में भी एक भी सीट नहीं जीत पाई। इनके अलावा जिन राज्यों में कांग्रेस महज एक ही सीट जीत पाई, उनमें यूपी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार शामिल हैं। यूपी में कांग्रेस से सिर्फ सोनिया गांधी ही जीत पाई हैं।

देश में भाजपा के उम्मीदवार को ही मिली सबसे बड़ी जीत

देश में भाजपा के उम्मीदवार को ही मिली सबसे बड़ी जीत

हरियाणा की करनाल सीट से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने देश की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। संजय भाटिया ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोट से हराया। भाटिया को कुल पड़े मतदान का 70.08 फीसदी मिला। भाटिया को कुल 9,09,432 वोट मिले। वहीं, हरियाणा की ही फरीदाबाद सीट पर कृष्णपाल गुर्जर ने दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। कृष्णपाल गुर्जर को 8,77,995 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अवतार सिंह भड़ाना को 6,11,669 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी अवतार को 2,66,326 वोट ​ही मिल पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+