कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे दानिश अली? पूर्व BSP नेता ने दिया संकेत
बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके 10, जनपथ आवास पर मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अली ने सोनिया गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और अमरोहा सीट से आगामी चुनाव लड़ने के बारे में संकेत दिया।
दानिश अली ने लिखा कि अमरोहा से अपने दूसरे लोकसभा चुनाव के लिए बलिदान की प्रतीक श्रीमती सोनिया गांधी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है।

बसपा ने किया था निलंबित
आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं से बढ़ती नजदीकियों की अटकलों के बीच बसपा ने पिछले साल दानिश अली को निलंबित कर दिया था। बीएसपी ने जारी क आधिकारिक नोटिस में कहा कि आपको पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल न हों...हालांकि, ऐसा लगता है कि आप पार्टी में शामिल होते समय किए गए वादों को भूल गए हैं। इसलिए, आपको निलंबित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications