PM Modi के सामने अजय राय, दिग्विजय सिंह किस सीट से प्रत्याशी? देखें कांग्रेस के 46 कैंडिडेट्स की LIST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने पहले ही ऐलान कर दिया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इसी कड़ी में शनिवार रात कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। जिसमें चुनावी रण में 46 कैंडिडेट्स को उतारा है।

चौथी सूची में असम, अंडमान, छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, तमिलनाडु, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम बताए गए। खास बात यह है कि इसमें दिग्गजों को पार्टी ने मौका दिया है। जिसमें सबसे पहला नाम दिग्विजय सिंह है। वह राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कार्ति चिदंबरम का भी लिस्ट में नाम शामिल हैं।

Lok Sabha Election

वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से पीएम मोदी के सामने उम्मीदवार होंगे। इमरान मसूद को सहारनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकी वीरेंद्र रावत हरिद्वार से और दानिश अली को अमरोहा से चुनावी मैदान में उतारा गया है।अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आइए जानते हैं किसे मिला टिकट?

यूपी में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से राज्य पार्टी प्रमुख अजय राय, अमरोहा से दानिश अली, सहारनपुर से इमरान मसूद और कानपुर से आलोक मिश्रा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ों-अमेठी और रायबरेली की सीटों पर किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई।

तमिलनाडु में पार्टी ने शिवगंगा से कार्ति चिदंबरम, विरुधनगर से मनिकम टैगोर, करूर से एस जोथिमनी, तिरुवल्लूर-एससी से एस सेंथिल और कृष्णागिरी से के गोपीनाथ को उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश में पार्टी ने राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, रतलाम से कांतिलाल भूरिया और उज्जैन से महेश परमार को मैदान में उतारा है।

महाराष्ट्र में, मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से विकास ठाकरे को चुनावी रण में उतारा है। पार्टी ने एक सीट राजस्थान में नागौर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+