Lok sabha Election: असम में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल, जानिए कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP
Assam Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कसर कस ली है। एनडीए और INDI गठबंधन अपने साथी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा कर रही है। ऐसे में असम में एनडीए के अंदर सीट बंटवारे पर बात बन गई। 11-2-1 फॉर्मूले पर असम में चुनाव लड़ा जाएगा।
असम के अंदर भाजपा और उसके सहयोगी दलों में लोकसभा की कुल 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर डील फाइनल हो गई है, जिसकी जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।

AGP को दो और UPPL को एक सीट
सीट बंटवारे को लेकर BJP और उसके सहयोगी दलों के बीच समझौता के तहत भाजपा असम में 11 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) दो सीटों पर और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
असम गण परिषद बारपेटा और धुबरी से चुनाव मैदान में उतरेगी, जबकि यूपीपीएल कोकराझार से चुनाव लड़ेगी।प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए असम मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि एनडीए के सहयोगी दल सभी 14 सीटों में एक-दूसरे के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि भाजपा असम से 14 में से 11 लोकसभा सीटें हासिल करेगी। इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अधिकांश असम कांग्रेस नेतृत्व अब मोदी सरकार का समर्थन कर रहा है।
जानिए फिलहाल कैसी है स्थिति?
बता दें कि मौजूदा वक्त में असम के अंदर भाजपा के 9 सांसद हैं, जबकि अगप और यूपीपीएल का कोई सांसद नहीं है। वहीं कांग्रेस के पास तीन और एआईयूडीएफ के पास एक लोकसभा सीट है, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के कब्जे में है।












Click it and Unblock the Notifications