इस राज्य में BJP की बल्ले-बल्ले! दो दिनों में 2 सांसदों की एंट्री, पिछली सत्ताधारी पार्टी का बिखर रहा कुनबा

Lok Sabha Election 2024 News: भारतीय जनता पार्टी को गुरुवार और शुक्रवार को तेलंगाना में दो बड़ी सफलता मिली है। दो दिनों में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के दो सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

शुक्रवार को नई दिल्ली में तेलंगाना की जहीराबाद लोकसभा सीट के सांसद बीबी पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ज्वाइन कर ली है। गुरुवार को नगरकुरनूल के बीआरएस सांसद पोथुगंती रामुलु भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। रामुलु के अलावा उनके बेटे भरत प्रसाद और कुछ और बीआरएस नेता ने भी गुरुवार को भाजपा का कमल थाम लिया था।

telangana bjp

तेलंगाना में दो दिन में बीआरएस के दो सांसद भाजपा में शामिल हुए
दो बार के सांसद बीबी पाटिल ने भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है। उनके भाजपा की सदस्यता लेते वक्त केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, पार्टी के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग और इसके ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण भी मौजूद थे।

आज दुनिया में सबसे भरोसेमंद नेता हैं पीएम मोदी- बीबी पाटिल
उन्होंने बाद में मीडिया वालों से कहा कि पीएम मोदी के पास भारत के विकास का विजन है और इसी वजह से बीते 10 वर्षों में देश में इतना ज्यादा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज दुनिया में 'सबसे भरोसेमंद नेता' के रूप में जाने जा रहे हैं।

इन कार्यों के लिए की पीएम मोदी की सरकार की सराहना
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल-370 की समाप्ति, तीन तलाक पर प्रतिबंध और कोविड-19 की मुफ्त वैक्सीन देने जैसे कार्यों के लिए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है।

'हमें मोदी सरकार से काफी मदद मिली है'
पाटिल ने कहा, 'मेरे लोकसभा क्षेत्र और तेलंगाना के विकास के लिए इस कदम को उठाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमें केंद्र से फंड और कार्य की आवश्यकता है। निश्चित तौर पर हमें मोदी सरकार से काफी मदद मिली है।'

इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विश्वास से पता चलता है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री की कितनी लोकप्रियता है।

बीआरएस अब समाप्त हो चुकी पार्टी है- बीजेपी
इस दौरान पार्टी नेता तरुण चुग ने दावा किया कि बीआरएस अब समाप्त हो चुकी पार्टी है और इसमें सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके बेटे केटी रामा राव और बेटी के कविता ही रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस के नेता परिवार के भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।

दिसंबर में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस के तेलंगाना की सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी के कई नेता उसे छोड़कर बीजेपी या कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। तेलंगाना में बीआरएस की जगह कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+