Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा का घोषणपत्र- जानिए क्या है भाजपा के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' में

BJP Manifesto
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु हम स्लाइडर में प्रस्तुत कर रहे हैं। उससे पहले जानिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने क्या कहा। उन्होंने कहा कि हमने मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिये नही घोषित किया है। यह घोषणापत्र हमारा संकल्पपत्र है। पिछली सरकार ने जो कोई भी वादे किये वो पूरे नहीं हुए। अगर यूपीए सरकार ने अपने वादे आंश‍िक रूप से भी पूरे किये होते, तो आज हमारा भारत बड़ी शक्त‍ि बन गया होता। लिहाजा यूपीए ने विश्वस्नीयता खो दी। हमने उन्हीं बिंदुओं को रखा है, जो हम पूरा कर सकते हैं।

इसका मतलब यह नहीं कि हम सिर्फ वही करेंगे, जो मेनीफेस्टो में लिखा है। इसके अलावा भी हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। भारत का समग्र और समेकिक विकास होना चाहिये। चुनौतियों में सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार, महंगाई और बेराजगारी हैं। इन सब सारी चीजों से अलग स्वतंत्र भारत की बढ़ती हुई आर्थ‍िक विषमता है। भारत एक कृष‍ि प्रधान देश है, लिहाजा यहां सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं कृष‍ि क्षेत्र में हैं। अलग-अलग प्रोफेशन्स में भाजपा क्या करना चाहती है इसका उल्लेख इस मेनीफेस्टो में किया गया है।

राजनाथ ने कहा कि इसका अक्षरस: पालन किया जायेगा। भाजपा के लिये माहौल के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। देश यह चाहता है कि परिवर्तन होना चाहिये। जिस व्यक्त‍ि को हमने अपने प्रधानमंत्री के रूप में देश के सामने पेश किया है, उनके लिये तमाम राजनीतिक पार्टियां उन्हें अछूत मानने लगी थीं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाध‍िक राजनीतिक आक्रमण अगर किसी पर हुए हैं, तो वो नरेंद्र मोदी पर हुए हैं। उनके नेतृत्व में हम मेनीफेस्टो में दिये गये एक-एक वादे को पूरे करेगी।

भाजपा के मेनीफेस्टो के मुख्य बिंदु तस्वीरों के साथ स्लाइडर में देखें-

एक भारत, श्रेष्ठ भारत

एक भारत, श्रेष्ठ भारत

भाजपा का सबसे पहला नारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है। यानी देश में सबसे शक्त‍िशाली देश बनाने का सपना लेकर भाजपा आयी है।

यूजीसी का काम सिर्फ ग्रांट देना नहीं

यूजीसी का काम सिर्फ ग्रांट देना नहीं

यूजीसी का काम सिर्फ ग्रांट देना नहीं होगा। अब इसे हायर एजूकेशन कमीशन के रूप में परिवर्त‍ित किया जायेगा, जो स्पेशल प्रोग्राम के तहत टीचर्स की ट्रेनिंग और पाठ्यक्रमों को सशक्त बनायेगी।

श‍िक्षा और उद्योग

श‍िक्षा और उद्योग

श‍िक्षाा साइंस, वोकेशनल, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और सरकार के बीच ऐसा प्रोग्राम बनाया जायेगा, जो एक दूसरे के बारे में पता लगाते रहेंगे कि वो क्या नया कर रहे हैं। ये सरकार के साथ मिलकर नये रोजगार के सृजन करेगी।

मल्टी कंट्री छात्र प्रोग्राम

मल्टी कंट्री छात्र प्रोग्राम

मल्टी कंट्री छात्र प्रोग्राम चलाया जायेगा, ताकि दूसरे देशों के छात्र यहां आयें और हमारे छात्र बाहर जायें।

सबको श‍िक्षा

सबको श‍िक्षा

श‍िक्षा सबको मिल सके इसके लिये, जितने साधन हैं उन्हें मजबूत बनायेंगे। कंटेंट ऐसे होंगे कि ई-एजूकेशन का व्यक्त‍ि कहीं भी पीछे न रहे।

मदरसा मॉडर्नाइजेशन

मदरसा मॉडर्नाइजेशन

साइंस और मैथमेटिक्स टीचर, कंप्यूटर लगेंगे। वहां से जो बच्चे निकलें केवल धार्मिक सांस्कृतिक श‍िक्षा तक सीमित न रह जायें बल्क‍ि प्रोडक्ट‍िव हों।

विकलांगों के लिये विशेष कानून

विकलांगों के लिये विशेष कानून

विकलांग बच्चों व लोगों के लिये राइट ऑफ द पर्सन विद डिसेबिलिटी कानून लायेंगे जो हर स्तर पर उनका उत्थान करना सरकार का काम होगा।

छात्रों और युवाओं के लिये

छात्रों और युवाओं के लिये

छात्र, युवा हमारे देश की सबसे बड़ी शक्त‍ि हैं। भारत की डेमोक्रेसी हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।

हेरीटेज साइट्स का मॉडनाईजेशन

हेरीटेज साइट्स का मॉडनाईजेशन

हेरीटेज साइट्स का मॉडनाईजेशन किया जायेगा। वहां पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा।

अब खुले में शौच नहीं

अब खुले में शौच नहीं

खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा, गांवों में व्यवस्था की जायेगी। हाउसिंग वॉटर और हेल्थ फेसिलिटीज़ वंचित ट्राइबल्स के लिये व्यवस्था की जायेगी।

हिमालय, डेजर्ट और कोस्टल का विकास

हिमालय, डेजर्ट और कोस्टल का विकास

रीजनल काउंसिल बनेंगी जो देश के रेगिस्तानी, दलदल, पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों के विकास पर अलग से काम करेगी।

सरल कर प्रणाली

सरल कर प्रणाली

टैक्स प्रणाली को सरल किया जायेगा, ताकि लोगों को कम कर देना पड़े और ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जैनरेट हो सके।

फसलों का रियल टाइम डाटा

फसलों का रियल टाइम डाटा

फसल उत्पादन के लिये रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो सके।

टीम इंडिया

टीम इंडिया

देश के सभी मुख्यमंत्रियों की एक टीम का गठन किया जायेगा, जिसका नाम टीम इंडिया रखा गया है, जो सर्वांगीण विकास करेगा।

रेलवे नेटवर्क को बढ़ाया जायेगा

रेलवे नेटवर्क को बढ़ाया जायेगा

रेलवे नेटवर्क को बढ़ाया जायेगा, ताकि दूर-दराज के इलाकों तक ट्रेनें पहुंच सकें और देश के कोने-कोने में पैदा होने वाले अनाज को गंतव्य स्थान तक समय से पहुंचाया जा सके।

100 नये शहर

100 नये शहर

देश के 100 शहरों को चुनकर उन्हें हाईटेक बनाया जायेगा और उन शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जायेगा।

अयोध्‍या में राम मंदिर बनेगा

अयोध्‍या में राम मंदिर बनेगा

भाजपा ने अपना राम मंदिर बनाने का संकल्प कायम रखा है। इसके कब पूरा करेंगे यह अभी नहीं बताया गया है।

नॉर्थ ईस्ट, झारखंड का विकास

नॉर्थ ईस्ट, झारखंड का विकास

नार्थ ईस्‍ट, झारखंड और अन्य पिछड़े राज्यों को आप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा, ताकि इन राज्यों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

स्‍वर्णिम चतुर्भुज बुलेट ट्रेन

स्‍वर्णिम चतुर्भुज बुलेट ट्रेन

देश के बड़े शहरों में बुलट ट्रेन चलायी जायेगी जो शहरों की गति को बढ़ाने का काम करेगी।

महंगाई से निबटना है

महंगाई से निबटना है

महंगाई से निबटने के लिये देश भर में दाम स्थिर रखने होंगे उसके लिये विशेष फंड तैयार किया जायेगा।

काले धन को लाने के लिए कानून

काले धन को लाने के लिए कानून

काले धन को लाने के लिए कानून बनेगा और उसके अंतर्गत एक टास्कफोर्स काले धन पर वॉच डॉग का काम करेगी।

एफसीआई को तीन भागों में बांटा जाएगा

एफसीआई को तीन भागों में बांटा जाएगा

अनाज प्रबंधन के लिये एफसीआई को तीन भागों में बांटा जाएगा, ताकि अनाज की बर्बादी नहीं हो।

रोजगार को बढावा

रोजगार को बढावा

देश में युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष कदम के अंतर्गत करियर सेंटर बनाए जाएंगे।

ब्‍लैक मार्केटिंग रोकेंगे

ब्‍लैक मार्केटिंग रोकेंगे

बाजार में उत्‍पादों की बिक्री सही तरीके से करने के लिए तैयार होगी विशेष ईकाई।

आतंकवाद के लिए कानून

आतंकवाद के लिए कानून

देश मं आतंकवाद को रोकने के लिए एक विशेष कानून बनाया जाएगा।

गैस ग्रिड की स्‍थापना

गैस ग्रिड की स्‍थापना

देश में रसाईगैस के बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए गैस ग्रिड की स्‍थापना की जाएगी।

किसानों के लिए कृषि रेल मार्ग

किसानों के लिए कृषि रेल मार्ग

किसान और किसानी दोनों बढ़ावा देने के लिए अलग से कृषि रेल मार्ग का निर्माण किया जाएगा ताकि किसान के विकास में आवागमन बाधा न हो।

रिटेल में एफडीआई नहीं

रिटेल में एफडीआई नहीं

रिटेल में विदेशी निवेशकों पर रोक लगाकर देश के व्‍यापारियों कोआर्थिक मजबूती प्रदान करने की पहल।

स्‍वच्‍छ नदी योजना

स्‍वच्‍छ नदी योजना

देश की नदियों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्‍य से स्‍वच्‍छ नदी योजना को लागू किया जाएगा।

हर गांव में आप्टिकल फाइबर

हर गांव में आप्टिकल फाइबर

देश के सभी गांवों को आधुनिकीकरण के तहत इंटरनेट से जोड़ने का किया जाएगा प्रयास।

 श्रम, उद्योग और तकनीकी का मजबूत ढांचा

श्रम, उद्योग और तकनीकी का मजबूत ढांचा

देश के आर्थिक विकास को बेहतर बनाने के लिए श्रम, उद्योग और तकनीकी का एक सश्‍क्‍त मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा।

मनरेगा कृषि के समानांतर

मनरेगा कृषि के समानांतर

मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को कृषि क्षेत्र से सीधे जोड़ा जाएगा ताकि किसानों समेत कृषि की स्थिति बेहतर की जा सके।

सिंचाई के नए साधन

सिंचाई के नए साधन

सिंचाई के नए साधनों को दिए जाने का वादा किया गया है ताकि कृषि उत्‍पादन को बढाया जा सके।

भ्रष्‍टाचार रोकने के लिए ई -गर्वनेंस

भ्रष्‍टाचार रोकने के लिए ई -गर्वनेंस

देश में भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए ई गर्वनेंस स्‍थपित किया जाएगा।

सरकारी अस्‍पतालों का आधुनिकीकरण

सरकारी अस्‍पतालों का आधुनिकीकरण

देश में चिकित्‍सा क्षेत्र को बढावा देने के लिए सभी सरकारी अस्‍पतालों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

पचास नए टूरिस्‍ट केंद्र

पचास नए टूरिस्‍ट केंद्र

देश में पर्यटन और विदेशी मुद्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से करीब 50 नए टूरिस्‍ट सेंटर खोले जाएंगे।

मंहगाई पर रोक के लिए विशेष फंड

मंहगाई पर रोक के लिए विशेष फंड

देश में दिनोंदिन बढ़ती मंहगाई पर काबू पाने के लिए एक विशेष फंड का पैकेज तैयार किया जाएगा। इससे देश की आर्थिक व्‍यवस्‍था में सुधार होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+