NDA का कुनबा होगा और बड़ा, अब साउथ की इस बड़ी पार्टी के साथ हो सकती है BJP की डील
आम चुनाव नजदीक आने के साथ, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कुनबा और बड़ा होता नजर आ रहा है। नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में बीजेपी और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग सकती है। लोकसभा चुनावों से पहले टीडीपी एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकती है। सूत्रों की मानें तो, बीजेपी-टीडीपी गठबंधन पर जल्द मुहर लगेगी, बीजेपी 6 लोकसभा और 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

आपको बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। जिसे साकार बनाने में बीजेपी जुट गई है। इसलिए एनडीए के घटक दलों को जोड़ने की पहल की जा रही है। जेडीयू के साथ गठबंधन होने के बाद अब बीजेपी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ बातचीत शुरू की।
आंध्र प्रदेश के बीजेपी के नेता आगे की राह के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। विशेष रूप से एनडीए के सहयोगी जनसेना पार्टी (जेएसपी) के तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ जाने का निर्णय लेने के मद्देनजर और चाहते हैं कि भगवा पार्टी भी उनके साथ शामिल हो।
2014 दोहराने का प्रयास?
कुछ अन्य लोग हैं, जो मानते हैं कि टीडीपी-जेएसपी गठबंधन के साथ गठबंधन से बीजेपी को 2014 की तरह कम से कम कुछ सीटें हासिल करने में मदद मिलेगी। बीजेपी ने तब चार विधानसभा सीटें जीती थीं। जिसमें कैकालुरु, ताडेपल्लीगुडेम, विशाखापत्तनम उत्तर और राजमुंदरी शामिल रहीं।हालांकि, 2019 में इसे कोई फायदा नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications