Lok Sabha Election 2024: 'आजकल मोदी काफी घबराए से दिखते हैं...', राहुल गांधी का PM पर बड़ा हमला

Rahul Gandhi on PM Modi: जहां एक ओर आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत आज 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

तो वहीं दूसरी ओर दिग्गज नेतागण तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत चुनाव प्रचार कर रहे हैं, इसी कड़ी के तहत आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीजापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है।जिसमें उन्होंने जमकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा।

Rahul Gandhi

'नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए नजर आते हैं'

उन्होंने कहा कि 'आजकल नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए नजर आते हैं, मुझे तो लगता है कि कहीं कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू ना निकल आएं, पिछले दस साल में उन्होंने अपने चहेतों को अरबपति बनाया है, उन्होंने एयरपोर्ट-पोर्ट, बिजली, खदान, सोलर-विंड पॉवर, डिफेंस सेक्टर... सब कुछ अडानी और अपने अरबपतियों को सौंप दिया है। वो कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।'

'जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया...'

उन्होंने आगे कहा कि 'पीएम मोदी और उनकी सरकार दोनों ने ना तो गरीबों के लिए कुछ किया है और ना ही वो आगे करेंगे, हम वादा करते हैं कि जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम हिंदुस्तान के गरीबों को देंगे।'

एक व्यक्ति लोकतंत्र को ही खत्म करना चाहता है: राहुल गांधी

हमने कर्नाटक में जो कहा था वो किया है और आगे भी करेंगे, आपकी तालियां इस बात का पक्का सबूत हैं। लेकिन देश में एक व्यक्ति लोकतंत्र को ही खत्म करना चाहता है लेकिन हम ऐसा होनें नहीं देंगे लेकिन ये तभी संभव है, जब हम एक साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। '

'एक तरफ संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है'

राहुल गांधी ने कहा कि 'एक तरफ संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, दूसरी तरफ INDIA गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है, पीएम मोदी चौबीसों घंटे आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं, जितना पैसा नरेंद्र मोदी जी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम हिंदुस्तान के गरीबों को देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+