टिहरी लोकसभा: व्यापारी वर्ग में क्या माहौल है, बोले-पीएम मोदी तो ठीक लेकिन सांसद ऐसा हो जो रहे जनता के बीच
Tehri Lok Sabha ground report: देहरादून शहर में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है, ये जानने के लिए वन इंडिया की टीम बाजारों में निकली। जहां व्यापारियों से विकास और अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की। देहरादून शहर टिहरी लोकसभा सीट के अंर्तगत आता है। सबसे पहले वन इंडिया की टीम पहुंची। देहरादून के सबसे बड़े बाजार पलटन बाजार।

यहां आम दिनों की तरह जबरदस्त भीड़ है। हर तरफ माहौल राम मय नजर आ रहा है। व्यापारी भी राम मंदिर को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापारियों में ज्यादा उत्साह नहीं है। लेकिन सभी ये मानकर चल रहे हैं कि 22 जनवरी के बाद पूरा माहौल चुनाव के रंग में नजर आने लगेगा। इस बीच सबसे पहले वन इंडिया पहुंचा, पलटन बाजार केशवी फैशन्स के ओनर और महासचिव दून वैली उद्योग व्यापार मंडल पंकज डीडान के पास।
पंकज से जब विकास और पांच साल के अब तक के कामकाज की बात की तो उन्होंने कहा कि जहां तक व्यापारियों की बात है तो स्मार्ट सिटी के अंर्तगत कुछ काम तो हुआ है लेकिन काम अच्छी क्वालिटी का नहीं हुआ। हालांकि अन्य कुछ काम अच्छे हुए हैं। लोकसभा चुनाव का माहौल अभी तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अभी सभी को 22 जनवरी का इंतजार है। जब अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद ही लोकसभा का माहौल नजर आएगा।
कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से हम चाहते हैं कि भाजपा को इस बार किसी सक्रिय चेहरे को मैदान में उतारना चाहिए। जो पब्लिक के बीच में जाकर काम करे। राम मंदिर के मुद्दे का भाजपा को ही फायदा होगा। ये पूरी पहल पीएम मोदी की है। ऐसे में इस बार का वोट मोदी जी को। देश मोदी जी को चाहता है। मैं सांसद का चेहरा देखकर भी वोट करूंगा। भाजपा सरकार को चाहिए कि महंगाई पर कंट्रोल करे।
इसके बाद वन इंडिया की टीम मौती बाजार कोतवाली में सेठी फूड कॉर्नर के ओनर दिव्य सेठी से मिली। जो कि युवा हैं और व्यापारियों के संघर्ष के लिए हमेशा हर जगह हर पल खड़े मिलते हैं। दिव्य ने कहा कि घंटाघर दर्शनी गेट तक के अलावा आसपास के सभी बाजारो में स्मार्ट सिटी का सौंर्दर्यीकरण किया गया है। जिसके बाद से व्यापारियों को काफी राहत मिली है। पिछले पांच सालों में हमारे बाजार में सड़कों से लेकर सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त किया गया है।
वर्तमान सांसद भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह से वे थोड़ा निराश नजर आए। कहा कि आज तक हमने सांसद को अपने बीच नहीं देखा। अब हम इस सीट पर भाजपा के नए चेहरे को देखना चाहते हैं। कहते हैं कि हम मोदी के चेहरे पर ही वोट करेंगे। जिन्होंने राम मंदिर को भव्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस वजह से युवाओं के लिए भी मोदी जी बड़ी प्रेरणा है।
इसके बाद वन इंडिया की टीम ने लक्खीबाग में डिस्टीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल से मिले। जिन्होंने कहा कि मेरे आसपास जो हालात पहले थे, उससे आज कई बेहतर विकास हुआ है। हालांकि वे इस बात पर जोर देते हैं कि करप्शन में कोई कमी नहीं हुई है। कहा कि व्यापारी वर्ग की बात करूं तो जीएसटी में सरकार ने जो वादा किया वह सही साबित नहीं हुआ।
कहा कि अभी भी जीएसटी में सुधार की आवश्यकता है। वर्तमान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के बारे में विवेक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सांसद हैं। लेकिन हमने कभी अपने क्षेत्र में नहीं देखी। हम चाहते हैं कि भाजपा ऐसे चेहरे को टिकट दे जो लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएम के रूप में मोदी जी का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदूओं की भावना है। सरकार ने सही समय पर राम मंदिर का निर्माण कर लोगों को बड़ी सौगात दी है। हम इस चुनाव में वोट मोदी जी को देखकर ही करेंगे। जहां तक विपक्ष की बात है, विपक्ष के पास कोई भी एजेंडा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications