Lok Sabha Election 2024: बहुमत के जादुई आंकड़े से BJP दूर क्यों? YSRCP, बीजद, AIMIM की सीटों ने बिगाड़ा खेल!
Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में एक अहम बैठक होने जा रहा है। जिसमें 18वीं लोकसभा की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मंगलवार के आए चुनाव परिणाम में इंडी गठबंधन को 235 सीटें हासिल हुईं जबकि एनडीए 292 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की सीटें भी शामिल हैं। हालांकि बीजेपी इस बार 400 पार के नारे से इलेक्शन कैंपने की शुरुआत की थी, लेकिन परिणाम उसके अनुरूप नहीं आए। इससमें अहम रोल कुछ अन्य दलों का अहम है।
लोकसभा चुनाव में 543 सीटों में से अठारह सीटें अन्य के खाते में गईं। जिसमें आईनएनडीआईए में शामिल दल समेत स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। इन सीटों में से आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने दो सीटें हासिल की हैं। ये सीटे हैं- कडप्पा और तिरुपति। इसके अलावा अराकू और राजमपेट निर्वाचन क्षेत्रों में बी वाईएसआरसी का दबदबा रहा।

इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) ने उत्तर प्रदेश में नगीना सीट 1,51,473 वोटों के अंतर से हासिल की। पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। वहीं ओडिशा में, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की सर्मिष्ठा सेठी एक निर्वाचन क्षेत्र, जाजपुर में आगे चल रही थीं, जबकि भाजपा अधिकांश अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में जीत गई थी या आगे चल रही थी।
भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार रोत ने राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी पर 2,47,054 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।
वहीं तेलंगाना की हैदराबाद सीट ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की माधवी लता को 3,38,087 वोटों से हराकर जीती।
इसके अलावा मेघालय की वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) ने पूर्वोत्तर राज्य में शिलांग सीट जीती जब उसके उम्मीदवार डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकोनबी ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी को 3,71,910 के अंतर से हराया।
जबकि मिजोरम में जेडपीएम को भी एक सीट हासिल हुई है। सिक्किम की एकमात्र सीट सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के इंद्र हैंग सुब्बाो को हासिल हुई।












Click it and Unblock the Notifications