चुनाव फेज-5: किसी पर हत्या, किसी पर रेप, 159 नेताओं पर मुकदमे, सुप्रीम कोर्ट की बातों का नहीं पड़ रहा फर्क!
Lok Sabha Elections Phase 5: लोकसभा चुनाव-2024 के तहत पांचवें चरण का मतदान 20 मई (सोमवार) को होने वाला है। पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
मंत्रियों और सांसदों सहित 695 उम्मीदवारों पांचवें चरण में चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग से पहले वोटरों में अपने उम्मीदवार के क्रिमिनल रिकॉर्ड जानने की बड़ी उत्सुकता रहती है।

खासकर फरवरी 2020 में जब से सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को लोकसभा उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने को कहा है, तब से आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी चर्चा में रहते हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने पांचवें चरण के क्रिमिनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानें क्या है आंकड़े?
Phase 5 Criminal Background candidate: 695 में से 159 उम्मीदवार क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले
- ADR के मुताबिक चुनावी मैदान में उतरे 695 उम्मीदवारों में 159 (22 प्रतिशत) उम्मीदवार क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले हैं। वहीं 695 में से 122 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
- इन सभी उम्मीदवारों में से 3 उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके ऊपर दोष भी साबित हुआ है। 695 उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं। वहीं 28 प्रत्याशियों पर हत्या का प्रयास (आईपीसी-307) का केस दर्ज है।
- 29 उम्मीदवारों के ऊपर महिलाओं पर अत्याचार करने के मामले दर्ज हैं। इन 29 में से 1 उम्मीदवार पर बलात्कार (आईपीसी-376) का मुकदमा है।
- 10 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर भड़काऊ भाषण से संबंधित मामले घोषित किए हैं।
Phase 5: किस पार्टी के कितने नेताओं पर आपराधिक केस दर्ज?
- भाजपा के 40 उम्मीदवारों में से 19 (48 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- समाजवादी पार्टी (SP) के 10 उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवार (50 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- शिवसेना के 6 उम्मीदवारों में से 3 (50 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- AIMIM के 4 उम्मीदवारों में से 2 (50 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों में से 8 (44 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- AITC के 7 उम्मीदवारों में से 3 (43 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- शिवसेना (उद्धव ठाकरे) 8 में उम्मीदवारों से 3 (38 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- RJD के 4 उम्मीदवारों में से 1 (25 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
- BJD 5 उम्मीदवारों में से 1 (20 प्रतिशत) के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का नहीं दिख रहा असर, 23% उम्मीदवार पर आपराधिक केस
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में उम्मीदवारों के चयन में राजनीतिक दलों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने फिर से आपराधिक मामलों वाले लगभग 23 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट दी है। अन्य फेज में भी आंकड़े कुछ ऐसे ही थे।
पांचवें चरण में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रमुख दलों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित करने वाले 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2020 के अपने निर्देशों में खासकर से राजनीतिक दलों को आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को चुनने और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने के कारण बताने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications