Lok Sabha Polls 2024 Phase-2 Voting: त्रिपुरा टॉप पर तो UP में सबसे कम हुआ मतदान, यहां जानें 13 राज्यों का हाल
Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान पूरा हुआ। शाम 5 बजे तक इन सीटों पर 61 फीसदी वोटिंग हुई। इसमें कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की 8-8 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम व बिहार की 5-5 सीट, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की 3-3 सीट और मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर शुक्रवार को मतदान पूरा हुआ।
दूसरे फेज की वोटिंग में कई बड़े चेहरों वायनाड सीट से कांग्रेस के राहुल गांधी, बीजेपी टिकट पर मथुरा से हेमा मालिनी और कई अन्य की किस्मत ईवीएम बॉक्स में कैद हो गई। अब 4 जून को सभी की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ होगा। आइए जानते हैं कहां सबसे ज्यादा मतदान हुए?

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में त्रिपुरा में शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 76.23 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच, शाम 5 बजे तक 52.64 प्रतिशत मतदान के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मणिपुर में 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ, छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी तरह, असम में 70.66 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 67.22 प्रतिशत और केरल में 63.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केरल में 63.97 प्रतिशत और कर्नाटक में 63.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राजस्थान में 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्य प्रदेश में 54.42 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 53.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। बिहार में 53.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
एक झलक में जानें कहां कितने प्रतिशत वोटिंग
- त्रिपुरा: 76.23%
- मणिपुर: 76.06%
- छत्तीसगढ़: 72.13%
- पश्चिम बंगाल: 71.84%
- असम: 70.66%
- जम्मू-कश्मीर: 67.22%
- केरल: 63.97%
- कर्नाटक: 63.90%
- राजस्थान: 59.19%
- मध्य प्रदेश: 54.42%
- महाराष्ट्र: 53.51%
- बिहार: 53.036%
- उत्तर प्रदेश: 52.64%
15.88 करोड़ से अधिक मतदाता
- पुरूष: 8.08 करोड़
- महिलाएं: 7.8 करोड़
- थर्ड जेंडर: 5929
- पहली बार के मतदाता: 34.8 लाख
- 20-29 वर्ष के उम्र वर्ग: 3.28 करोड़
कितने उम्मीदवार चुनावी रण में?
- कुल उम्मीदवार: 1202
- पुरूष: 1098
- महिलाएं: 102
इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर ?
- केरल की वायनाड सीट: राहुल गांधी
- छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट: पूर्व सीएम भूपेश बघेल
- कर्नाटक की मांड्या सीट: जेडीएस के नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी
- केरल की तिरुअनंतपुरम सीट: बीजेपी के केंद्रीय राजीव चंद्रशेखर प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर
- राजस्थान की जालोर सीट: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत
- राजस्थान की कोटा सीट: बीजेपी के टिकट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- यूपी की मेरठ सीट: बीजेपी के टिकट से अरुण गोविल
- मथुरा सीट: एक्ट्रेस हेमा मालिनी












Click it and Unblock the Notifications