Lok Sabha Election: PM मोदी को अपना मेनिफेस्टो क्यों दिखाना चाहती है कांग्रेस? खड़गे ने मांगा मिलने का वक्त

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी पारा काफी गर्म है। पहले चरण के मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव भी बढ़ गया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी से मिलकर उनका कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र सौपेंगे। जिसके जरिए वो उनको कांग्रेस के मेनिफेस्टो में किए गए चुनावी वादों के बारे में बताएंगे।

Congress president Mallikarjun Kharge

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले रविवार को राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया कि कांग्रेस आपकी संपत्ति को घुसपैठियों को बांटेगी। ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है। मोदी की टिप्पणी के एक दिन बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर चर्चा के लिए पीएम से मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस पार्टी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने "पार्टी के घोषणापत्र के बारे में उन्हें समझाने" के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है।

जानिए क्या बोले थे पीएम मोदी?

राजस्थान में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश की संपत्ति को 'घुसपैठियों' और 'जिनके अधिक बच्चे हैं' के बीच बांटेगी। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि "इससे पहले, जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थे, उन्होंने कहा था कि मुसलमानों का देश की संपत्ति पर पहला अधिकार है। इसका मतलब है कि वे इस संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देंगे जिनके ज्यादा बच्चे होंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों को दे देनी चाहिए? क्या आप इससे सहमत हैं?"

बांसवाड़ा में चुनावी रैली में दिया बयान

राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

खड़गे ने साधा भाजपा पर निशाना

वहीं पीएम मोदी के बयान को खड़गे ने "घृणास्पद भाषण" करार देते हुए कहा कि यह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए "एक सोची-समझी चाल" थी, जो मौजूदा लोकसभा चुनाव के पहले चरण में "घबराहट" और "निराशा" से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में "मुस्लिम और हिंदू शब्दों का कोई जिक्र ही नहीं है"।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "जो व्यक्ति हिम्मत हार जाता है और उसके पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता तो वह ऐसी बातें लेकर आते हैं। अगर उनके पास अपने कोई ठोस मुद्दे हैं, कोई ठोस काम है तो वे बता सकते हैं, जैसे हमने NREGA, खाद्य सुरक्षा के बारे में बताया है। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और वह हमेशा कांग्रेस, विपक्ष की आलोचना करते हैं और आजकल कह रहे हैं कि INDIA गठबंधन में कुछ भी नहीं है, कोई नेता नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+