राजनीतिक लड़ाई के बीच कंगना का पर्सनल अटैक, राहुल गांधी की शादी से लेकर सोनिया की परवरिश पर खड़े किए सवाल!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, जिन्होंने हाल में ही राजनीति का रुख किया है, ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर पर्सनल अटैक किया है। भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं कंगना ने आजतक के साथ सियासी मुद्दों पर बात करते हुए कांग्रेस और उनके नेताओं के बारे में खुलकर बात की।

इस दौरान कंगना ने खुद के बारे में बात करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं पर अपनी राय रखते हुए पर्सनल अटैक किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में भी कमेंट किया।
यह भी देखें: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर कंगना, भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर की चाय पर चर्चा

Kangana Ranaut Personal Attack on Gandhi Family

कंगना ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?
कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी मुझे अपने हालात के विक्टिम लगते हैं। मुझे नहीं लगता कि जितना नाकामयाब उन्हें बताने की कोशिश की गई है, उतना वो हैं। बच्चे खुद परिवारवाद का शिकार हो जाते हैं। मुझे लगता है कि वो शिकार राहुल गांधी हैं। वो कुछ और करते, हो सकता है उनको एक्टिंग करनी हो। वो एक्टर बन सकते हैं। उनकी माता दुनिया की सबसे अमीर स्त्री हैं, उनके पास धन-दौलत की कमी भी नहीं है। सुनने में आता है कि वो किसी से प्यार करते हैं, उनकी शादी भी नहीं हो पाई है, हमने उड़ती-उड़ती खबरें सुनी हैं।"

कंगना ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता क्यों उनकी शादी नहीं हुई और घर नहीं बसा, क्यों उनका करियर नहीं बन पा रहा है। राहुल गांधी को किसी भी मुकाम पर सफलता नहीं मिल पा रही है, मुझे वो बेहद अकेले लगते हैं। मुझे लगता है कि उन पर बहुत प्रेशर डाला जाता है कि तुम ये करो, चाहे तुमसे हो या ना हो। अभी वो साठ साल के होने वाले हैं, फिर भी उनको बार-बार यंग कहकर लॉन्च किया जाता है। मैंने ऐसे बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में भी देखा है। उनके मां-बाप उनके पीछे पड़े हुए हैं, उनकी जिंदगी बिल्कुल नरक कर दी है, करो-करो करना ही पड़ेगा। अब वो बच्चे एकदम से बर्बाद हो चुके हैं। उनकी भी यही स्थिति है। राहुल गांधी को कुछ और करना चाहिए था, वो सफल हो सकते थे। ये बात उनकी माता नहीं समझती हैं।"
यह भी देखें: राहुल गांधी के पास सिर्फ 55 हजार कैश, कार-घर भी नहीं, शेयर बाजार से कमाते हैं पैसे, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

प्रियंका गांधी के बारे में कंगना ने क्या कहा?
प्रियंका की बात करते हुए कंगना ने कहा, "मुझे राहुल और प्रियंका दोनों अच्छे लगते हैं, मुझे वो दोनों हालात के मारे लगते हैं। मुझे लगता है कि उनकी माता को उन दोनों को इस तरह से टॉर्चर नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि वो अच्छे बच्चे हैं, उन्हें सुखी जिंदगी जीने देनी चाहिए थी, दोनों परेशान लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे दोनों अपनी जिंदगी से बहुत ही परेशान हैं। अभी भी वक्त है, उनकी माता उनका अच्छा मार्गदर्शन करें।"

इंदिरा गांधी के बारे में कंगना का बयान
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, "महिलाओं के लिए मेरे दिल में इज्जत है। इंदिरा गांधी जी की जीवनी पर मैंने समानता के भाव के साथ पूरी फिल्म बनाई है। वो फिल्म कांग्रेस और बीजेपी से उभरकर है। मैंने चुंगलियों के लिए फिल्म नहीं बनाई है। हमारे संविधान के साथ इमरजेंसी की जो घटना हुई थी, वो किस वजह से हुई थी, इस पर हमने फिल्म बनाई है। ये फिल्म इसलिए बनाई है कि आगे संविधान के साथ कोई खिलवाड़ ना हो सके।"
यह भी देखें: 'कांग्रेस पार्टी पर अब वामपंथियों का कब्जा’, पार्टी से इस्तीफा देकर संजय निरुपम ने गांधी परिवार पर बोला हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+