राहुल गांधी के पास सिर्फ 55 हजार कैश, कार-घर भी नहीं, शेयर बाजार से कमाते हैं पैसे, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल कर लिया है। नामांकन के दौरान राहुल गांधी ने जो चुनावी हलफनामा दिया है, उसमें उनकी कुल आय बताई गई है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास फिलहाल कैश के तौर पर सिर्फ 55,000 रुपये हैं। वहीं, कांग्रेस नेता के बैंक अकाउंट में 26,25,157 रुपये जमा हैं। वहीं, वित्त-वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो इस एक साल के दौरान राहुल गांधी की कुल आय 1,02,78,680 रुपये रही।

rahul-gandhi-net-worth-property

शेयर बाजार में बड़ा निवेश

राहुल गांधी के हलफनामे के मुताबिक उनके नाम पर बैंक में 26.25 लाख रुपये डिपॉजिट है। उनका शेयर बाजार में कुल निवेश 4.33 करोड़ रुपये का है। राहुल गांधी का म्यूचुअल फंड में भी 3.81 करोड़ रुपये का निवेश है। जबकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 15.2 लाख रुपये का है। इसके अलावा राहुल गांधी के पास 4.2 लाख रुपये की ज्वेलरी है।

इसके अलावा राहुल गांधी के नाम से NSS, Postal Saving और इंश्योरेंस पॉलिसी में करीब 61.52 लाख रुपये डिपॉजिट है। राहुल गांधी के पास कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 रुपये की है। वहीं उनके पास कुल अचल संपत्ति करीब 11,14,02,598 रुपये की है। इस तरह से राहुल के पास कुल संपत्ति 20,38,61,862 रुपये की है।

इसके अलावा राहुल गांधी पर करीब 50 लाख रुपये की देनदारी भी है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने जब अपना पहला चुनाव 2004 में लड़ा था, तब उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 55 लाख रुपये बताई थी।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपये है, उस समय उनके ऊपर 72 लाख रुपये का लोन भी था। पिछले 5 साल में राहुल गांधी की संपत्ति में करीब 5 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

राहुल गांधी के पास खुद का कोई घर नहीं है। हालांकि, गुरुग्राम में उनके नाम दो कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं। इनकी कीमत 9 करोड़ से अधिक है। राहुल के पास दिल्ली के मेहरौली में दो खेती की जमीनें हैं। वो और उनकी बहन प्रियंका गांधी इस जमीन की ज्वाइंट मालिक हैं। ये जमीनें क्रमश: 2.346 और 1.432 एकड़ की हैं। उन्हें ये जमीन विरासत में मिली हैं। इस जमीन की वर्तमान कीमत 2,10,13,598 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+