Lok sabha election 2024 से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी के कामकाज पर सर्वे में हुआ ये खुलासा

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मेगा सर्वे किया है। सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज से अधिकतर लोग खुश नजर आ रहे हैं। सर्वे की मानें तो पीएम मोदी के कामकाज से 72.6 फीसदी लोग खुश हैं।

Lok sabha election 2024 Good news for BJP revealed in survey on PM Modis work

पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सत्ता में वापसी होती हुई दिख रही है। जबकि मेघालय में भी भाजपा सरकार में शामिल हो सकती है। इस तरह पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेंगे।

पीएम मोदी के कामकाज से 72.6 फीसदी लोग खुश

इस बीच भाजपा के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्टार्ट ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मेगा सर्वे किया है। सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज से अधिकतर लोग खुश नजर आ रहे हैं। सर्वे की मानें तो पीएम मोदी के कामकाज से 72.6 फीसदी लोग खुश हैं। भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जिसमें एक बार फिर भाजपा जीतकर हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। सर्वे में 23.5 फीसदी लोग ही पीएम मोदी के कामकाज से खुश नहीं दिखे। 3.9 लोगों ने कोई राय नहीं दी।

6 महीने पहले 56 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया था

बताते चलें कि हाल ही में सी वोटर और इंडिया टुडे का सर्वे भी सामने आ चुका है। मूड ऑफ द नेशन नाम के इस सर्वे में भी पीएम मोदी के कामकाज को लेकर 67 प्रतिशत लोगों ने खुशी जताई थी। 6 महीने पहले जब जुलाई 2022 में इसी एजेंसी ने सर्वे किया था, उस समय 56 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को अच्छा बताया था। इन सर्वे के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ है कि मोदी सरकार के कामकाज को लेकर लोगों की संतुष्टी पहले से ज्यादा नजर आ रही है। जो कि भाजपा और मोदी सरकार के लिए अच्छे संकेत और खुशखबरी है।

Recommended Video

    Tripura, Nagaland Election Result में चला Modi Magic, Meghalaya में उलझी तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+