मणिपुर के 2 जिलों के 11 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, जानें चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?
Manipur Lok Sabha election 2024: मणिपुर के दो जिलों के 11 बूथों पर चुनाव आयोग फिर से मतदाना यानी पुनर्मतदान कराएगा। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को आंतरिक मणिपुर संसदीय क्षेत्र (आईएमपीसी) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 11 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान को मंजूरी दे दी।

संघर्षग्रस्त राज्य मणिपुर के दो जिलों-इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में फैले इन केंद्रों पर 22 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पुनर्मतदान होगा। पहले 19 अप्रैल को पहले चरण में यहां वोटिंग हुई थी।
पोलिंग ऑफिसर ने प्रेस रिलीज में क्या कहा?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मणिपुर के कार्यालय ने शनिवार रात एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। इस प्रेस रिलीज में लिखा है, ''भारत के चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58 (2) और 58 ए (2) के तहत निर्देश दिया है कि आईएमपीसी के 11 मतदान केंद्रों के संबंध में 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को जो मतदान हुए हैं, उसे रद्द कर दिया जाएगा और उक्त मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने की तारीख 22 अप्रैल 2024 (सोमवार) निर्धारित की गई है, जिसमें मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।''
जानिए किन-किन मतदान केंद्रो पर फिर से मतदान होगा?
जिन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा, उनमें मोइरंगकम्पु साजेब उच्च प्राथमिक विद्यालय में 3/11 साजेब (ए) और एस इबोबी प्राइमरी स्कूल (ईस्ट विंग), खुरई थोंगम लीकाई में 3/21-खुराई थोंगम लीकाई-दोनों खुरई विधानसभा में शामिल हैं।
निर्वाचन क्षेत्र, 4/43-बामन कंपू (उत्तर-ए) बामन कंपू उच्च प्राथमिक विद्यालय में, 4/44-बामन कंपू (उत्तर-बी) पायनियर अकादमी में, 4/45- बामन कंपू (दक्षिण पश्चिम) इरिलबुंग हाई स्कूल में ( नॉर्थ विंग), 4/46- इरिलबुंग हाई स्कूल (साउथ विंग) में बामन कंपू (दक्षिण पूर्व) -क्षेत्रिगाओ विधानसभा क्षेत्र में सभी चार, थोंगजू विधानसभा क्षेत्र में नेशनल चिल्ड्रन स्कूल में 5/31-खोंगमान जोन-वी (ए), 10/1-इरोइशेम्बा अपर प्राइमरी स्कूल (पूर्वी विंग) में, 10/6- इरोइशेम्बा अपर प्राइमरी स्कूल (पश्चिमी विंग) में इरोइशेम्बा ममांग लीकाई, 10/6- इरोइशेम्बा अपर प्राइमरी स्कूल (मिडिल विंग) में इरोइशेम्बा मायाई लीकाई-सभी उरीपोक विधानसभा क्षेत्र में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications