Lok Sabha Election: बीजेपी जारी कर सकती है 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, दिल्ली में आज कोर ग्रुप की अहम बैठक
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। 13 मार्च के बाद चुनाव आयोग कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में भाजपा में आम चुनावों को लेकर मंथन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार (28 फरवरी) को बीजेपी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में 8 राज्यों की कोर ग्रुप कमेटी की अहम बैठक बुलाई है।
कोर ग्रुप की बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होगी। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर अहम चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की जा सकती है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल हो सकता है।

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष और राज्य के अधिकारी और मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को बैठक में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, असम और अन्य तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक की। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई। यह बैठक कई चरणों में हुई और इसमें उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लोकसभा सीटों की तैयारी पर चर्चा हुई।
कभी भी जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज या कल यानी 28 या 29 फरवरी के बाद भाजपा की ओर से कभी भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। पार्टी में प्रत्याशियों और चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन लगातार जारी है। पहली लिस्ट में पीए मोदी और अमित शाह सहित कई पार्टी के ताकतवर नेताओं के नाम ऐलान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications