Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 68.49 % वोटिंग, जानिए कहां पर कितना हुआ मतदान?
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त हो गई। इस सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी।
त्रिपुरा में सबसे अधिक 79.66% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में 59.63%, बिहार 57.81% और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54.85% के आसपास मतदान हुआ। दूसरे चरण में 68.49% वोटिंग मतदान हुआ। 2019 के आम चुनावों में इन सीटों पर 70.05% मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे उतरे थे। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर, तेजस्वी सूर्या, पप्पू यादव जैसे चर्चित चेहरों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई है।
चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक करीब 66 फीसदी मतदान हुआ है। इसकी संख्या में इजाफा भी हो सकता है। अब तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक त्रिपुरा में मतदान हुआ है। वहीं, यूपी-बिहार और महाराष्ट्र में कम मतदान हुआ है।
अब तक कहां कितना हुआ मतदान
- असम: 72.13%
- बिहार: 55.77%
- छत्तीसगढ़: 73.94%
- जम्मू कश्मीर: 72.32%
- कर्नाटक: 68.38%
- केरल: 66.29%
- मध्य प्रदेश: 58.00%
- महाराष्ट्र: 59.00%
- मणिपुर: 77.32%
- राजस्थान: 64.07%
- त्रिपुरा: 79.46%
- उत्तर प्रदेश: 54.85%
- पश्चिम बंगाल: 71.84%
बिहार में दूसरे चरण में 5 सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए। बांका जिले में 50.00 फीसदी, भागलपुर में 48.63 फीसदी, कटिहार में 57.89, किशनगंज में 57.02 फीसदी और पूर्णिया में सबसे अधिक 61.39 फीसदी मतदान हुआ।
छत्तीसगढ़ में ताजा आंकड़ों के मुताबिक 73.19 फीसदी वोटिंग हुई है। छतीसगढ़ के कांकेर में 74.60 फीसदी, महासमंद में 71.13 फीसदी और राजनंदगांव में 73.90 फीसदी मतदान हुआ।
मध्यप्रदेश में अभी तक आंकड़ों के मुताबिक 55.77 फीसदी वोटिंग हुई है। दामोह में 55.45 फीसदी, होशंगाबाद में 64.76 फीसदी, खुजराहो में 56.09 फीसदी, रीवा में 48.98 फीसदी, सतना में 57.18 फीसदी, टीकमगढ़ में 58.59 फीसदी मतदान हुआ। मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा के एक प्रत्याशी के निधन के बाद अब तीसरे चरण में मतदान होगा।
उत्तरप्रदेश में अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 54.83 फीसदी वोटिंग हुई है। अलीगढ़ में 56.62 फीसदी, अमरोहा में 64.02 फीसदी, बागपत में 55.97 फीसदी, बुलंदशहर में 55.79 फीसदी, गौतमबुद्ध नगर में 53.06 फीसदी, गाजियाबाद में 49.65, मथुरा में 49.29, मेरठ में 58.70 फीसदी वोटिंग हुई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है। 2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और उसके सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस की बात की जाए तो उसके खाते में 21 सीटें गईं थीं। इसके अलावा अन्य को 9 सीटें मिली थीं।
आज के बाद 5 फेज की वोटिंग और है जो कि 1 जून को खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। पहले चरण में कुल 64 फीसदी वोटिंग हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications