Exit Poll 2019: एबीपी- नीलसन EXIT POll में NDA को बहुमत, जानिए यूपी में मिलेंगी कितनी सीटें

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के बाद जारी किए गए एबीपी न्यूज-नीलसन एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत के 277 के आंकड़े को पार करता दिख रहा है। एग्जिट पोल में एनडीए को 277, यूपीए को 130 और अन्य को 135 सीटें मिल रही हैं। एनडीए के अलावा एग्जिट पोल में यूपीए में कांग्रेस को 81, डीएमके को 13 और एनसीपी को 11 सीटें मिल रही हैं।

Exit Poll 2019: एबीपी नीलसन के एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत से दूर

उत्तर प्रदेश में 2014 में 71 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार 33 सीटें मिल रही हैं जबकि सपा-बसपा गठबंधन को 45 सीटें आ रही हैं। कांग्रेस को दो सीटें मिल रही हैं। इसके पहले बीजेपी को 22 और महागठबंधन को 45 सीटों का अनुमान बताया जा रहा था।

बिहार में एनडीए 40 में से 34 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। बीजेपी को 17 और जेडीयू को 11 और एलजेपी के खाते में छह सीटें जाने का अनुमान है। महागठबंधन सिर्फ छह सीटें जीत रहा है। आरजेडी महज तीन सीटें जीतती दिखाई पड़ रही है। वहीं कांग्रेस दो और आरएलएसपी एक सीट जीत रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का खाता नहीं खुल रहा है।

एबीपी न्यूज और नीलसन ने एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश में टीडीपी को 5 और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 20 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस और बीजेपी यहां खाता भी नहीं खोलती नजर नहीं आ रही हैं। तेलंगाना में टीआरएस को राज्य की 17 सीटों में 15 सीटें मिल सकतीहैं। ओवैसी की पार्टी एमआईएम को एक और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

एबीपी न्यूज-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस पांच सीटों पर जीत दर्द कर सकती है। वहीं राजस्थान में बीजेपी 19 सीटों पर जीत सकती है जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं।

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 24 सीटें, बीजेपी को 16 और कांग्रेस को 02 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को गुजरात में मामूली सा नुकसान हो रहा है। वह यहां 26 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिलेंगी।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 6 सीटें भाजपां और 5 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड में पांच में से चार सीट भाजपा जबकि एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिल सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना को 34 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। वहीं ओडिशा में बीजेपी को 09 सीटें मिल रही हैं जबकि बीजेडी को 12 पर जीत मिल सकती है।

पूर्वोत्तर की 25 सीटों, अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 14, मणिपुर में 2, मेघालय में 2, मिजोरम में 1, नागालैंड में 1 और त्रिपुरा में 2 सीटों पर भाजपा को, कांग्रेस को 6 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में भाजपा को पांच सीटें मिल रही हैं। एक-एक सीट कांग्रेस और आप को मिलेगी। वहीं हरियाणा में बीजेपी को 7 सीटें और कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+