Lok Sabha Elections 2024: 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग, जानें कहां-कहां स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद,देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 में से दो चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान होगा। 7 मई को 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी रहेगी।

अगर 7 मई को तीसरे चरण के तहत आपके इलाके में भी वोटिंग है तो जानिए कहां-कहां स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। जैसा की सबको पता है कि स्कूलों का उपयोग पोलिंग बूथ के लिए भी किया जाता है। ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा जाता है।

Lok Sabha Elections 2024

जानिए किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग

असम की 4 सीटें, बिहार की 5 सीटें, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की 2, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14 सीटें, मध्य प्रदेश की 8 सीटें, महाराष्ट्र की 11 सीटें, उत्तर प्रदेश की10 सीटें, पश्चिम बंगाल की 4, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की 2 सीटें और जम्मू और कश्मीर की 1 सीट पर मतदान होगा।

लिस्ट में देखिए कहां-कहां स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

असम धुबरी, कोकराझार, बरपेटा और गुवाहाटी
बिहार झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
छत्तीसगढ़ सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और जांजगीर-चांपा
गोवा नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा
गुजरात कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सूरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जुनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरुच, बरदोली, सूरत, नवसारी और वलसाड
कर्नाटक चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बिदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड, दावनगेरी और शिवमोगा
मध्य प्रदेश भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरेना, राजगढ़, सागर, विदिशा
महाराष्ट्र बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातुर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले
उत्तर प्रदेश संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, ऐटा, बदायूं, बरेली और आंवला
पश्चिम बंगाल मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद
जम्मू-कश्मीर अनंतनाग-रजौरी
दादरा नगर हवेली, दमन एंव दीव दादर और नगर हवेली, दमन और दीव

Lok Sabha Polls 3rd Phase: UP की 10 सीटों पर 104 उम्मीदवार, जानें कौन से बड़े चेहरों की साख दांव पर?

बता दें कि लोकसभा चुनाव के अब तक दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 19 अप्रैल और दूसरा चरण 26 अप्रैल को हुआ था। जिसके बाद अब तीसरा चरण 7 मई को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+