नतीजों से पहले सेलिब्रेशन मोड में विपक्ष! क्या होने वाला है कोई बड़ा खेल, कांग्रेस ने दिए किस बात के संकेत?

Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव की मतगणना अभी जारी है। एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है वहीं इंडी गठबंधन 235 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि अभी चुनाव के नतीजे भी नहीं आए हैं और विपक्षी एकता बहुमत से भी दूर है। लेकिन फिर भी विपक्षी दल का सेलिब्रेशन ऐसे चल रहा है जैसे उनकी ही सरकार बनने वाली हो।

नतीजों की घोषणा तो दूर इंडी गठबंधन बढ़त के मामले में बहुमत के लिए निर्धारित आंकड़े से भी दूर है। फिर भी कांग्रेस के साथ-साथ टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी खुशी जाहिर की है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो यहां तक कह दिया है कि जनता ने उनके गठबंधन और उनके मुद्दों पर भरोषा जताया है।

Congress

राहुल गांधी ने टीडीपी और जेडीयू के साथ संपर्क में होने के भी संकेत दिए हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि विपक्षी एकता सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। साथ ही साथ एनडीए गठबंधन के सहयोगियों को तोड़ लेने का भरोसा भी विपक्षी एकता में दिख रहा है।

हालांकि, आगे की बातें तो वक्त के साथ साफ होगी। फिलहाल विक्ट्री के साइन के साथ सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की तस्वीर सामने आई है। साथ ही कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए हिंदुस्तान को धन्यवाद दिया है। कैप्शन में विक्ट्री और हार्ट के साइन के साथ लिखा गया है, "धन्यवाद हिंदुस्तान ✌️❤️"

चुनावी रुझानों ने एग्जिट पोल पर भी बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। सभी एग्जिट पोल में अकेले बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, सभी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए चुनावी रुझानों ने अलग ही रंग दिखा दिया है।

यह भी देखें: 'दीदी को कम मत समझना', बंगाल में टीएमसी ने कर दिया बड़ा 'खेला', ममता बनर्जी ने बीजेपी को जमकर घेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+