Lok Sabha Chunav Result 2024: इस चुनाव में आखिर कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को मिली जीत?
Lok Sabha Chunav Result 2024: चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार का गठन करने जा रही है। भाजपा ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से 32 सीट दूर रह गई।
लेकिन सहयोगी दलों की मदद से एनडीए बहुमत के आंकड़ो से कहीं आगे निकल गई है। कांग्रेस की बात करें तो 2019 के चुनाव की तुलना में पार्टी ने अपनी सीटों की संख्या को लगभग दोगुना करते हुए 99 सीटों पर जीत दर्ज की है।

543 में 15 मुस्लिम उम्मीदवार जीते
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 15 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जिसमे भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान में भी शामिल हैं। जिन्होंने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को बहरमपुर में मात दी है।
कुल 78 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में
इस बार चुनाव में 78 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि 2019 के चुनाव में 115 मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद 64542 वोट के अंतर से जीते हैं। जबकि सपा की इकरा चौधरी ने कैराना से भाजपा के प्रदीप कुमार को 69116 वोटों से हराया है।
ओवैसी ने माधवी लता को हराया
असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से हैदराबाद से जीतने में सफल हुए हैं और उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता को 338087 के अंतर से हरा दिया है।
उमर अब्दुल्ला हारे
वहीं लद्दाख में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने 27862 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। एक और निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख ने जम्मू कश्मीर के बारामूला से जीत दर्ज की है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हरा दिया। राशिद शेख को 4.7 लाख वोट मिले हैं।
यूपी में भी मुस्लिम सांसद
उत्तर प्रदेश में सपा के मोहिबुल्ला ने रामपुर सीट से जीत दर्ज की है, उन्हें 481503 वोट मिले हैं। जबकि संभल से जियाऊर रहमान ने 1.2 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
महबूबा मुफ्ती हारीं
मियां अल्ताफ अहमद की बात करें तो उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को हरा दिया है। श्रीनगर से एनसी के उम्मदीवार आगा सैयद रुहल्ला मेंहदी ने को भी 3.56 लाख से अधिक वोट मिले हैं और उन्होंने जीत दर्ज की है।
छह बार के सांसद अधीर रंजन को यूसुफ पठा ने हराया
पश्चिम बंगाल की बहरमपुर सीट से टीएमसी के यूसुफ पठान ने छह बार के सांसद रहे अधीर रंजन को 85 हजार से अधिक वोटों से हराया है। कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडिया ब्लॉक ने 231 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की है।
ऐसा पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार चलाएंगे। वह साथियों के समर्थन पर निर्भर रहेंगे। 2014 में भाजपा को 282 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications